फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fees will not be increased in schools from the new semester

नए सत्र से स्कूलों में नहीं बढ़ाई जाएगी फीस

Tue, 31 Mar 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fees will not be increased in schools from the new semester
नए शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ाएंगे। यही नहीं विद्यार्थियों को प्रवेेश भी फिलहाल निशुल्क दिया जाएगा। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए सरकार ने निजी स्कूलों को ये निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश हरियाणा, सीबीएसई व अन्य बोर्डों के स्कूलों के लिए हैं। कोरोना के खतरे से जूझ रहे लोगों को सरकार ने फोरी राहत देने का प्रयास किया है। इसके तहत प्रदेश के निजी स्कूलों के फीस बढ़ाने व शुल्क जमा कराने पर रोक लगाई गई है। पत्र में विद्यार्थियों से स्कूल खुलने पर ही फीस लिए जाने की बात कही गई है। इससे अभिभावकों व विद्यार्थियों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव को देखते हुए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान अगले आदेशों तक बंद किए गए हैं। कुछ विद्यालय विद्यार्थियों व अभिभावकों पर तत्काल शुल्क जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इन परिस्थितियों में शुल्क जमा कराना अनुचित है। स्थिति सामान्य होने पर स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर की अपील
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने निजी स्कूल संचालकों से फीस न बढ़ाने व शुल्क जमा नहीं कराने की अपील की है। इस बारे में सोशल मीडिया पर सरकारी पत्र के साथ अपना संदेश भी लिखा है। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड समेत दूसरे बोर्डों के स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल कराएंगे ऑनलाइन पढ़ाई
जैड ग्लोबल स्कूल के निदेशक डॉ. चंद्र गर्ग ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत समय पर हो रही है। सत्र के लिए विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रवेश दे दिया गया है। उनसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया है। विद्यार्थियों को स्कूल खुलने तक ऑनलाइन तकनीक से पढ़ाया जाएगा।

एमडीएन स्कूल की प्राचार्य डॉ. लिली नागपाल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते फिलहाल बच्चों से फीस नहीं ली जा रही है। सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी कर ली गई है। ऑनलाइन लर्निंग मैटीरियल विद्यार्थियों को मुहैया कराया जा रहा है। ई-लर्निंग के जरिये उन्हें पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed