{"_id":"68e6bb012ffca52eca071b68","slug":"fearing-bhau-gang-he-took-refuge-in-the-police-and-they-started-demanding-bribe-rohtak-news-c-17-roh1020-741449-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाऊ गैंग के खौफ से ली पुलिस की शरण, वही मांगने लगी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाऊ गैंग के खौफ से ली पुलिस की शरण, वही मांगने लगी रिश्वत
विज्ञापन
रोहतक। भाऊ गैंग की धमकी से खौफजदा शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल को पुलिस के पास भी सुरक्षा नहीं मिली। जिस दरवाजे पर शराब ठेकेदार सुरक्षा की मदद की गुहार लगाने गया वहीं रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत की मांग एडीजीपी के गनर सुशील कुमार ने की। इस बारे में एसपी को शिकायत भी दी गई है। यह आरोप सेक्टर-एक निवासी शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने पुलिस को दिए बयान में लगाए हैं।
शराब ठेकेदार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हिमांशु भाऊ गैंग की ओर से लगातार धमकी मिल रही थी। इस डर से आईजी वाई पूरण कुमार को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस की ओर से सुरक्षा दे दी गई। सुरक्षा मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी सुशील कुमार अपने आपको आईजी का करीबी बताकर सुरक्षित रहने व शराब कारोबार करने के लिए रिश्वत देने की बात कहने लगा। ऐसा नहीं करने पर गलत आरोप में केस दर्ज करने की धमकी भी दी।
-- -- -- -- -- -- -
रिश्वत देने पर पुलिस करेगी मदद
शराब ठेकेदार का कहना है कि 9 जुलाई 2025 को सुशील कुमार उनके कार्यालय पर आया। उसने कहा कि अगर हर माह ढाई लाख रुपये रिश्वत देंगे तो आईजी की ओर से सुरक्षा दी जाएगी। यह बात करने के लिए आरोपी ने व्यापारी को आईजी कार्यालय पर भी बुलाया।
विज्ञापन
-- -- -- --
जिले में आठ शराब ठेकों के मालिक हैं प्रवीण
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अमित ने बताया शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल के जिले में आठ शराब ठेके हैं। वह पिछले 10 साल से शराब का कारोबार कर रहे हैं। संवाद