फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FDDI to launch campaign on fashion and designing in rural areas

Rohtak News: ग्रामीण क्षेत्र में फैशन और डिजाइनिंग को लेकर अभियान चलाएगा एफडीडीआई

Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
FDDI to launch campaign on fashion and designing in rural areas
02-रोहतक के आईएमटी ​स्थित एफडीडीआई में दा​खिला की जानकारी देतीं जिला परिषद चेयरमैन एवं ब्रांड ए - फोटो : टूंडला के गांव दरगपुर में नेजाओं में लगी आग बुझने के बाद देखते महिला संवाद

विज्ञापन
रोहतक। एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) ग्रामीण क्षेत्र में फैशन और डिजाइनिंग को लेकर अभियान चलाएगा। एफडीडीआई की टीम गांव-गांव जाकर युवाओं को फैशन और डिजाइनिंग के पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देगी ताकि उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाया जा सके। ये जानकारी एफडीडीआई की ब्रांड एंबेसडर मंजू हुड्डा ने दी।
आईएमटी स्थित एफडीडीआई में सोमवार को जिला परिषद चेयरमैन व ब्रांड एंबेसडर मंजू हुड्डा ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद व स्टाफ गांव-गांव जाकर फैशन और डिजाइनिंग की पढ़ाई कर भविष्य में रोजगार पाने के लिए प्रेरित करेंगे। इंस्टीट्यूट के पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे।
विज्ञापन

एग्जुकेटिव डायरेक्टर सरिता दुहन ने बताया कि अभियान के दौरान फुटवियर, फैशन व लेदर एक्सेसरी डिजाइनिंग में 4 वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन और एमबीए रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइज पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को फैशन और डिजाइनिंग में करियर बनाने के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता दुहन ने बताया कि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 10 मई को सिलेक्शन टेस्ट लिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एफडीडीआई की टीम जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान शुरू करेगी व युवाओं को इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed