{"_id":"e3a4f62a46b6bbda1d4ef6452303279c","slug":"fddi-students-will-be-appeal-in-supreme-court-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीडीआई के छात्र जांएगे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेशों से असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीडीआई के छात्र जांएगे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेशों से असंतुष्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jan 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में एफडीडीआई डिग्री मामले को लेकर हुई सुनवाई के बाद क्लास शुरू करने की मंजूरी से छात्र संतुष्ट नहीं हैं। अब छात्र सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। छात्रों का कहना है कि जब तक डिग्री का विवाद खत्म नहीं होगा, तब तक क्लास चलाने का कोई फायदा नहीं।
दरअसल संस्थान की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा है। संस्थान की तरफ से अगले सेमेस्टर की क्लास को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई थी। दो दिन पूर्व सोमवार को हाईकोर्ट ने जनवरी से जुलाई तक चलने वाली क्लास को मंजूरी दी है।
कोर्ट में केस दायर करने वाले छात्र संदीप प्रियदर्शी का कहना है कि वह हाईकोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन संस्थान के अधिवक्ता की अपील पर कोर्ट ने सिर्फ मंजूरी दी है। डिग्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है
विज्ञापन
संस्थान मंजूरी को ही आधार बनाकर क्लास शुरू करना चाहता। यदि छात्र क्लास करते हैं और बाद में पता चला कि संस्थान को किसी की मान्यता ही नहीं मिली तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा
ऐसे में बिना किसी अंतिम निर्णय के क्लास की मंजूरी का कोई फायदा नहीं है। इसे लेकर वह सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। गौरतलब है कि इसी विवाद के चलते कुछ छात्रों ने संस्थान में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर रखा है।