फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fault in 165 transformers due to rain, seven got damaged

बारिश से 165 ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट, सात हुए खराब

Sat, 02 Jul 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fault in 165 transformers due to rain, seven got damaged
रोहतक। तेज बारिश में जहां 165 ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट हुए वहीं सात ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। पांच बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। वहीं, बिजली निगम में बिजली गुल होने की 22 हजार से ज्यादा रिकॉर्ड शिकायतें आईं।
विज्ञापन

वीरवार को झमाझम बारिश होने की वजह से 11केवी के 161 ट्रांसफार्मरों में फाल्ट हुए जिससे संबंधित एरिया की बिजली गुल हुई। चूंकि बारिश लगातार होती रही, इसलिए संबंधित एरिया में आठ से 12 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं, सात ट्रांसफार्मरों में खराबी आने से सुबह करीब सात बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार की तड़के तीन बजे शुरू हुई। बारिश की वजह से पांच स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। 33केवी हसनगढ़, 33केवी खरावड़, 33केवी ओपीएच में फॉल्ट होने से आठ से दस घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। हुड्डा कॉम्प्लेक्स सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर में पानी भरने की वजह से शुक्रवार को मरम्मत कार्य किया गया, जिसकी वजह से सुबह से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार को बिजली गुल होने की वजह से कंट्रोल रूम पर रिकॉर्ड शिकायतें आईं। रिकॉर्ड के अनुसार टोल फ्री नंबर 1912 पर करीब पांच हजार, कंट्रोल रूम पर 10 हजार से ज्यादा, व्हाट्सएप पर चार हजार और फोन पर तीन हजार से ज्यादा शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
तेज बारिश की वजह से बिजली सप्लाई एकदम प्रभावित हो गई थी, जो शुक्रवार तड़के तीन बजे तक पूरी तरह से बहाल हुई। बारिश से सात ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिन्हें जल्द बदला जाएगा। पांच स्थानों पर खंभे भी गिरे हैं। बिजली निगम की टीमें शुक्रवार को भी हालात सामान्य करने में जुटी रही।
- मेहताब सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed