फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Father was slapped, he used to give money and tell him to do some business

Rohtak News: पिता को मारा था थप्पड़, पैसे देकर कहता था कुछ काम धंधा कर लिया करो

Wed, 24 May 2023 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Father was slapped, he used to give money and tell him to do some business
रोहतक। बलियाना में हुए दुकानदार जगबीर हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों बनियाना निवासी सचिन उर्फ सागर व सुनारिया निवासी राहुल उर्फ चेता को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी नाबालिग है, जिसे पुलिस जल्द पूछताछ में शामिल करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल खटाना ने मीडिया के सामने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि मृतक लेनदेन का काम करता था। न केवल एक आरोपी के पिता को थप्पड़ मारा था, बल्कि गली से निकलते समय कुछ काम धंधा करने की हिदायत देता था। इसी के चलते तीनों ने डेढ़ माह पहले हत्या की साजिश रखी और सोमवार को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बलियाना गांव निवासी राजेंद्र ने शिकायत दी थी कि उसके भाई जगबीर ने वाल्मीकि मोहल्ले में परचून की दुकान कर रखी है। दुकान पर करीब 3 बजे तीन युवक आए और उसके भाई को दुकान पर गोली मार दी। भाई को निजी अस्पताल में ले गए, जहां मौत हो गई। एवीटी स्टाफ व आईएमटी थाने की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी राहुल उर्फ चेता व सचिन उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया। जांच सामने आया कि आरोपी सचिन की दोस्ती जेल में सुनारियां गांव के युवकों से हुई। बाहर आने के बाद सचिन व सुनारियां गांव के युवक आपस में आने-जाने लगे। उसी दौरान राहुल की दोस्ती सचिन के साथ हुई। गली से गुजरते समय जगबीर से कहासुनी हो गई थी। इसके चलते गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed