फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Father and two sons died due to poisonous gas from sewer

Rohtak News: सीवर की जहरीली गैस से पिता और दो बेटों की मौत

Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Father and two sons died due to poisonous gas from sewer
रोहतक। आईएमटी क्षेत्र के बोहर माजरा में बुधवार सुबह सीवर की जहरीली गैस चढ़ने से दो भाई और पूर्व सूबेदार पिता की सीवर के मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से तीनों के शव सीवर से बाहर निकाले।
विज्ञापन

मूलरूप से झज्जर के खरमाण गांव के महाबीर सिंह (66) रोहतक के माजरा गांव में मकान बनाकर रहते थे। बुधवार सुबह करीब सवा 7 बजे जब वे उठे तो शौचालय जाम था। उन्होंने अपने बेटे दीपक (29) को सीवर का ढक्कन खोलकर देखने के लिए कहा।
विज्ञापन


दीपक ने घर के दरवाजे पर बना सीवर का ढक्कन खोला ताे जहरीली गैस चढ़ने से वह बेहोश होकर मैनहोल में गिर गया। बेटे को सीवर से निकालने के लिए महाबीर ने शोर मचाया तो दूसरा बेटा लक्ष्मण (28) उसे बचाने के लिए मैनहोल में उतरा। नीचे उतरते ही वह भी जहरीली गैस के असर से बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बेटों के सीवर में गिरकर बेहोश होने पर महाबीर खुद सीवर में उतरे और वह भी बेहाेश हो गए। तीनों के सीवर में गिरने के बाद महाबीर की पत्नी संतोष ने शोर मचाया। इसके बाद पड़ाेस में रहने वाले युवक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अन्य लोगों को सीवर में उतरने से रोक दिया।




आईएमटी थाना क्षेत्र के माजरा गांव में सीवर की जहरीली गैस चढ़ने से पूर्व सूबेदार और उनके दो बेटों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

-वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed