{"_id":"6632d1c66bcb67d08000bf28","slug":"farmers-will-become-prosperous-by-adopting-compound-farming-rajyogi-chandresh-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107121-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौगिक खेती अपनाने से किसान समृद्ध बनेगा : राजयोगी चंद्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौगिक खेती अपनाने से किसान समृद्ध बनेगा : राजयोगी चंद्रेश
Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-13 स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र पर राज ऋषि गोकुल गांव प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। माउंट आबू से आए राजयोगी चंद्रेश भाई व उनके साथ पहुंचे पूर्व कृषि अधिकारी प्रहलाद कपूर, केमिकल इंजीनियर दिलीप ने भी विधिवत योगी खेती की विधि किसानों को बताई। वक्ता चंद्रेश ने आसपास के गांव से सम्मिलित किसानों के साथ अपने अनुभव व उन्नत तकनीक को सांझा किया।
उन्होंने वीडियो व पीपीटी के माध्यम से संस्था से जुड़े सदस्यों को भी यौगिक खेती की प्रक्रिया व परिणाम से अवगत कराया। उनके साथ पहुंचे सरपंच श्याम प्रताप राठौड़ ने प्रत्येक गांव को नंद गांव, गोकुल गांव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन कार्य में हर एक ग्राम वासी को इसके लिए सहयोगी बनना होगा। उन्होंने यौगिक खेती से हुई गेहूं, सरसों आलू की पैदावार के सैम्पल भी दिखाएं। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।