फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers will be able to spray Nano DAP liquid through drone: Dhankhar

ड्रोन के माध्यम से किसान कर सकेंगे नैनो डीएपी तरल का छिड़काव : धनखड़

Tue, 28 Nov 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to spray Nano DAP liquid through drone: Dhankhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सहकारी समितियों के माध्यम से किसान अपनी फसल में ड्रोन के माध्यम से इफको नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल का छिड़काव कर सकेंगे। सोमवार को सहकारी समिति की अतिरिक्त रजिस्ट्रार कविता धनखड़ ने इफको के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह के साथ पैक्स में भ्रमण के दौरान यह बात कहीं।
उन्होंने पैक्स को दिए गए ड्रोन की तारीफ करते हुए कहा कि सहकारी समिति से उन्हें न्यूनतम दर पर स्प्रे के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान नैनो उर्वरकों को आसानी से अपने खेतों में स्प्रे कर सकेंगे और अपनी मृदा एवं पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोक सकेंगे। इसके साथ ही अधिक उपज ले सकेंगे। इफको द्वारा पैक्स को समृद्ध बनाए जाने के किए जा रहे सभी प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के अंतर्गत पैक्स को लेने की तारीफ की। इससे किसानों को सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। इस अवसर पर प्रवीण कादियान, अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, हरीश कौशिक चेयरमैन जिला सहकारी बैंक रोहतक, पीयूष हुड्डा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, पूर्व महाप्रबंधक वेद प्रकाश पैक्स प्रबंधक व सोमबीर सिंह सहित पैक्स के विक्रेता व बैंक ब्रांच के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed