फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers took out tractor march with demands

Rohtak News: किसानों ने मांगों को लेकर निकाला ट्रैक्टर मार्च

Tue, 28 Jan 2025 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor march with demands
27सीटीके25-ट्रैक्टर मार्च के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लंबित मुद्दों को हल कराने के लिए गणतंत्र दिवस पर किसान-मजदूरों ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। नई अनाज मंडी से शुरू हुआ ट्रैक्टर मार्च दिल्ली बाईपास पर संपन्न हुआ। इस दौरान सड़क पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई। मार्च की संयुक्त अध्यक्षता किसान सभा से प्रीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन से रणधीर धामड़, किसान मजदूर मोर्चा से उमेद रिठाल, किसानी प्रतिष्ठा मंच से मुकेश खासा ने की।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में किसानों के मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इसके मुख्य मुद्दों में 25 नवंबर को पेश की गई नई कृषि व्यापार नीति को रद्द कराना, एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी, बिजली कानून और स्मार्ट मीटर योजना रद्द कराना मुख्य रहा।
विज्ञापन

पराली कानून के किसान विरोधी प्रावधानों को वापस लेने, किसान मजदूरों की कर्जा मुक्ति, बीमा कंपनियों की लूट बंद कराने की मांग भी शामिल रहीं। ट्रैक्टर मार्च पूर्णत: शांतिपूर्ण रहा। मार्च से पहले अनाज मंडी में सभा का आयोजन किया गया। यहां मोर्चा से इंद्रजीत सिंह व अन्य नेताओं ने किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। ट्रैक्टर मार्च भिवानी चुंगी, भिवानी स्टैंड, छोटू राम चौक, आंबेडकर चौक, सुभाष चौक, गांधी पार्क होते हुए दिल्ली बाईपास पहुंच कर संपन्न हुआ। यहां शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीटू नेता सतबीर सिंह, भोलू, अशोक राठी, राजकुमार, जयप्रकाश, रोहतास, चांद नरवाल, भूप सिंह, जयभगवान, मोनिका, अशोक, रणबीर दहिया, ओमप्रकाश कादयान, खेमचंद, बल्लू शामिल रहे।

27सीटीके25-ट्रैक्टर मार्च के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते

27सीटीके25-ट्रैक्टर मार्च के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed