Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers to gherao BJP MPs from July 22 to 24 in protest against the India-US trade deal.

Rohtak News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 22 से 24 जुलाई तक भाजपा सांसदों का घेराव करेंगे किसान

Wed, 08 Jul 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers to gherao BJP MPs from July 22 to 24 in protest against the India-US trade deal.
11-रोहतक के अनाज मंडी स्थित किसान भवन में बैठक के दौरान मौजूद भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की बैठक में किसान नेता नफे सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदेश के किसान 22 से 24 जुलाई तक भाजपा सांसदों का घेराव करेंगे। साथ ही, अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

अनाज मंडी स्थित किसान भवन में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। किसान नेता चौधरी नफे सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हो रहे कृषि व्यापार समझौते से भारत को बाहर आना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि किसानों के सभी कर्ज बिना शर्त माफ कर उन्हें कर्ज मुक्त किया जाए। किसानों की सभी फसलों का भाव स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार सी-2 प्लस 50 प्रतिशत के हिसाब से तय कर खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगिंदर घासी राम नैन ने कहा कि 22 जुलाई को कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के आवास पर अंबाला, यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र के किसान प्रदर्शन करेंगे। इसी दिन रोहतक में भाजपा कार्यालय, टोहाना में सुभाष बराला के कार्यालय और गुरुग्राम में राव इंद्रजीत के कार्यालय पर भी प्रदर्शन होगा।
23 जुलाई को करनाल में मनोहर लाल खट्टर के कार्यालय पर जींद और करनाल के किसान ज्ञापन सौंपेंगे। 24 जुलाई को भिवानी में सांसद धर्मबीर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
महासचिव जियालाल ने बताया कि 28 जुलाई को देश के किसानों और 29 जुलाई को किसान-मजदूरों की संयुक्त कन्वेंशन दिल्ली के तालकटोरा मैदान में होगी। इसमें हरियाणा से संयुक्त किसान मोर्चा भाग लेगा।

बैठक में जिला प्रधान रणधीर हुड्डा, दिलावर सिंह, जय भगवान टिटोली, बलवान सिंह नैहरा, रमेश कंडेला, मेवा सिंह, सुनील बैनीवाल सहित अनेक जिलों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed