फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers stayed in the grain market, had breakfast and left for Delhi Kisan Mahapanchayat.

Rohtak News: अनाज मंडी में रुके किसान, नाश्ता कर दिल्ली किसान महापंचायत के लिए रवाना

Fri, 15 Mar 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers stayed in the grain market, had breakfast and left for Delhi Kisan Mahapanchayat.
रोहतक। पंजाब से न्यू अनाज मंडी में बुधवार को पहुंचने वाले किसानों के जत्थे वीरवार को सुबह के समय दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत में बसों व रेल के माध्यम से रवाना हुए है। किसान एक दिन पहले ही निजी वाहनों में सवार होकर दिल्ली की तरफ रवाना हुए थे। हालांकि मंडी सचिव ने किसानों को रुकने की अनुमति तक नहीं दी, लेकिन किसानों ने अपना डेरा शेड के नीचे ही डाल लिया।
विज्ञापन

टिटौली धरनास्थल पर भी पंजाब की तरफ से आने वाले किसान रुके हुए थे। उनके साथ टिटौली धरनास्थल से भी बड़ी संख्या में किसान रवाना हुए हैं। किसानों का कहना है कि वह महापंचायत में अपने हकों की बात रखेंगे। उन हकों को लेने के लिए आगामी रणनीति का भी एलान करवाकर लौटेंगे। सरकार जो बार बार मांगों को दरकिनार कर रही है, उन मांगों को वह किसी भी सूरत में दरकिनार नहीं होने देंगे। उन्हाेंने कहा कि हरियाणा के किसान भाइयों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। वह अब पीछे नहीं हटेंगे। वह अपने बच्चों के भविष्य को देखकर ही यह कदम उठाने को मजबूर हुए है। लेकिन सरकार उसके बाद भी मांगों पर सहमति नहीं बना पा रही है।
विज्ञापन

टिटौली धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ गरजीं महिलाएं
टिटौली धरनास्थल पर वीरवार को ज्यादातर किसान दिल्ली किसान महापंचायत में पहुंचे तो धरनास्थल पर बड़ी संख्या में महिला देखने को मिलीं। वहीं महिलाओं ने भी विचार किसानों के सामने रखे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द उनकी मांगों को पूरा करवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed