फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers should register on the Meri Fasal-Mera Byora portal by June 15.

Rohtak News: किसान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 15 जून तक पंजीकरण कराएं

Thu, 04 Jun 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers should register on the Meri Fasal-Mera Byora portal by June 15.
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों से सरकार की ओर से लागू की जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी किसान खरीफ 2026 की फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 15 जून तक अवश्य करवाएं। फसलों का पंजीकरण करवाने से किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से संचालित किसान हितैषी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि धान की सीधी बुआई (डीएसआर) योजना के तहत जिला रोहतक को 10 हजार एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को धान की सीधी बुआई करनी होगी तथा पोर्टल पर 15 जून तक पंजीकरण करते समय डीएसआर विकल्प का चयन करना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार इस खरीफ सीजन में राज्यभर में 600 डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) मशीनें अनुदान पर उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed