फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers selected under the Crop Residue Management Scheme should submit the documents soon.

Rohtak News: फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत चयनित किसान जल्द दस्तावेज जमा करवाएं

Fri, 27 Oct 2023 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers selected under the Crop Residue Management Scheme should submit the documents soon.
रोहतक। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2023-24 के तहत जिन किसानों का चयन किया जा चुका है, इनमें से कुछ किसानों ने अपने कागजात जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे किसानों को अंतिम अवसर देते हुए 31 अक्तूबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। ताकि किसान जल्द से जल्द अपने कागजात जमा करवा सकें व आगामी प्रक्रिया को अमल में लाया जा सके।सहायक कृषि अभियंता विकास कुमार ने बताया कि अगर किसी भी चयनित किसान द्वारा 31 अक्तूबर तक जरूरी कागजात जमा नहीं करवाए जाते है तो प्रतीक्षा सूची में से किसानों को प्राथमिकता दे दी जाएगी। क्योंकि इस कार्यालय द्वारा बहुत बार उक्त किसानों को संपर्क किया जा चुका है, जिसकी वजह से प्रक्रिया लंबित चल रही है। जिन किसानों को विभाग द्वारा ऑनलाइन परमिट जारी कर दिया गया है वह किसान विभागीय वेबसाइट साइट agriharyana.gov.in पर अपने कृषि यंत्र निर्माता, कंपनी एवं डीलर का चुनाव करके परमिट डाउनलोड करके सहायक कृषि अभियंता के हस्ताक्षर उपरांत यंत्रों की खरीद सुनिश्चित करे। किसान खरीद बिल, ई-वे बिल एवं फोटो डीलर द्वारा ऑनलाइन अपलोड करवाए। अधिक जानकारी के लिए किसानों द्वारा उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग रोहतक या सहायक कृषि अभियंता, रोहतक के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed