{"_id":"685eebf3d6b0754c67065d6a","slug":"farmers-said-water-is-not-reaching-the-water-tank-from-the-canal-this-should-be-ensured-rohtak-news-c-17-roh1019-680563-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसान बोले- रजबहे से जलघर तक नहीं पहुंच रहा पानी, इस पक्का किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसान बोले- रजबहे से जलघर तक नहीं पहुंच रहा पानी, इस पक्का किया जाए
Sat, 28 Jun 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
महम के गांव सीसर खास में रात्रि ठहराव के दौरान बहलबा माइनर को कंक्रीट का बनाने की मांग करने पहु
महम। जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात गांव सीसर खास में ठहराव किया। गांव के लोगों ने महम व सीसर खास गांव के बीच से निकलने वाले रजबहे को कंक्रीट का बनाकर उसके दोनों ओर पक्का रास्ता बनाने की मांग की। किसानों का कहना था कि इस रजबहे से महम के जलघर तक पानी जाता है, लेकिन इसमें घास उगने व पानी चोरी होने के कारण जलघर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
रजबहे के अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक भी दो साल से पानी नहीं पहुंच पाया। इसके अलागा, सीसर खास की पंचायत ने बडेसरा वाले रजबहे से गांव के तालाब तक पानी पहुंचाने की मांग की। गांव की पंचायत ने गांव से सीसर व बहलबा तक जाने वाले रास्ते को पक्का कराने, गांव में पुस्तकालय के लिए इमारत बनवाने, पशु अस्पताल का भवन निर्माण, सामुदायिक केंद्र, शहीद पार्क का सुंदरीकरण, व्यायामशाला बनवाने, फिरनी पक्की कराने की मांग उपायुक्त के सामने रखीं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव सीसर खास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जिला उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय स्टेट बैंक, खेल विभाग, परिवार पहचान पत्र, जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण कार्यालय, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आयुष विभाग की ओर स्टॉल लगाए गए।