फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers roared with demands in Titauli

Rohtak News: टिटौली में मांगों को लेकर गरजे किसान

Mon, 11 Mar 2024 03:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared with demands in Titauli
रोहतक। टिटौली धरनास्थल पर रविवार को पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के प्रति जमकर नारेबाजी की। किसानों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। वहीं रविवार को अलग-अलग गांव से कुल 42 ट्रैक्टरों में 250 से ज्यादा किसान धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

धरनास्थल की अध्यक्षता कर रहे जयवीर कुंडू का कहना है कि सरकार ने पहले भी किसानों का एक साल बर्बाद कर सिर्फ आश्वासन दिया। किसान अब रुकने वाले नहीं है, हर सूरत में दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह का कहना है कि किसान सरकार से अपना हक मांग रहे है। सरकार किसानों काे उनका हक दे ताकि वह धरना- प्रदर्शन के स्थान पर खेती कर सकें।
विज्ञापन


किसानों के रेल रोको अभियान में रेलवे पर नहीं पड़ा कोई प्रभाव
कुरुक्षेत्र व अंबाला की तरफ किसानों की तरफ से किया गया रेल रोको अभियान में रोहतक रेलवे यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। यहां पर ट्रेनें रोजाना की तरह आसानी से चलती रही। वहीं रविवार को सभी ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से पांच या 15 मिनट की देरी से चली है। स्टेशन पर यह अफवाह जरूर चली कि किसानों के चलते ज्यादातर ट्रेनें नहीं चलेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, यात्रियों ने सुगम तरीके से रेल में सफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed