{"_id":"65dce3272fa74d3e5502cc44","slug":"farmers-raised-slogans-fearing-change-of-mill-contractor-rohtak-news-c-17-roh1020-369884-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मिल का ठेकेदार बदलने की आशंका से किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मिल का ठेकेदार बदलने की आशंका से किसानों ने की नारेबाजी
Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
26महम02....महम मिल में एकत्रित होते गन्ना उत्पादक किसान । संवाद
महम। चीनी मिल के ठेकेदार को बदलने की आशंका के चलते किसानों ने सोमवार को नारेबाजी शुरू कर दी। मिल में डायरेक्टर बोर्ड की होनी थी। इससे पहले काफी संख्या में गन्ना किसान मिल में एकत्रित हो गए। किसानों ने देर तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना था कि उनको आशंका है कि मिल प्रबंधन का ठेकेदार बदला जा सकता है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल के एमडी दलबीर सिंह फोगाट की देखरेख में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। यही कारण था कि मिल इस बार के सीजन में बंद नहीं हुआ। उन्हें आशंका है कि इस बार मिल का ठेकेदार बदलने की तैयारी है। किसानों ने इस बात को लेकर महम चीनी मिल के एमडी से भी मुलाकात की और अपनी समस्या बताई। मिल के एमडी ने बताया कि यह बात सही है कि इस बार मिल में सुचारू रूप से गन्ने की पेराई हुई है। मिल के हित में ठेकेदार की नियुक्ति की जाती है। जो काम मिल में कम पैसे में बढि़या काम करेगा, उसको ही काम दिया जाएगा।