फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers protested against Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra In Rohtak

रोहतक: गौशाला पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, किसानों ने किया विरोध, पुलिस के साथ हल्की झड़प हुई

Thu, 04 Nov 2021 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 07:24 PM IST
सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने हरियाणा में जजपा और भाजपा के नेताओं के कार्यक्रमों के विरोध का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में गुरुवार को भाजपा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Farmers protested against Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra In Rohtak
किसानों को समझाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के महम की श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को किसानों का विराेध झेलना पड़ा। हालांकि किसानों को कार्यक्रम स्थल में घु़सने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया। किसानों व पुलिस के बीच कार्यक्रम खत्म होने तक तनातनी बनी रही। 

विज्ञापन


महम के जुलाना रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में गुरुवार को दीपावली मिलन समारोह आयाेजित किया गया था। जिसमें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा बतौर मुख्यातिथि व श्मशेर खरकड़ा बतौर अध्यक्ष कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के आगमन की सूचना पर चढूनी यूनियन ने बुधवार को ही वीडियो वायरल कर विरोध करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया। गुरुवार को अलसुबह ही पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रबंध कर लिया।
विज्ञापन


वहीं किसान भी सुबह दस बजे ही कार्यक्रम स्थल पर जुटना शुरु हो गए। 11 बजे तक करीब 100 से अधिक किसान व महिलाएं मौेके पर पहुंच गए। सवा 11 बजे के करीब राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व श्मशेर खरकड़ा किसानों को चकमा देते हुए गाड़ी बदलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जब किसानों को पता लगा तो किसानों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : त्योहार की खुशी बदली मातम में: पटाखे छोड़ने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या 


हालांकि पुलिस ने सड़क पर बस अड़ाकर उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी किसानाें का नेतृत्व कर रहे भाकियू चढूनी के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश सिवाच को डीएसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के जाने तक विरोध जारी रखने की बात कही।

महम फरमाना रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में दिवाली मिलन समारोह में भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की व भाजपा नेता शमशेर खरकरा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। श्री कृष्ण गौशाला में रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्यमंत्री कोष से 21 लाख की अनुदान राशि गौशाला में देने की घोषणा की व हर साल 5 लाख रुपए गौशाला में दान देने की की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed