फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers' movement... Khap representative said- Government should accept the demands of farmers

Rohtak News: किसान आंदोलन... खाप प्रतिनिधि बोले- किसानों की मांगें माने सरकार

Thu, 19 Dec 2024 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 19 Dec 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers' movement... Khap representative said- Government should accept the demands of farmers
19सीटीके05 किसान आंदोलन को लेकर रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप सिंह अहलावत के निवास पर आयोजित बैठक म
रोहतक। जिले व आसपास के क्षेत्र की खापों के प्रधानों व प्रतिनिधियों ने वीरवार को आयोजित बैठक में किसान आंदोलन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। माता दरवाजा चौक के पास स्थित रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप सिंह अहलावत के निवास पर बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता हरदीप सिंह अहलावत ने की।
विज्ञापन

बैठक में सभी प्रधानों और प्रतिनिधियों में किसान नेता डल्लेवाला की लगातार बिगड़ रही सेहत पर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। अहलावत ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों के साथ बातचीत कर उनकी जायज मांगों को मानकर आंदोलन समाप्त करवाना चाहिए।
विज्ञापन

जांगड़ा के बयान की निंदा :
हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि किसान नेता डल्लेवाला की हालत गंभीर होती जा रही है ऐसे में अगर उनको कुछ हुआ तो सरकार की हठधर्मिता इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी। ऐसे में आंदोलन का स्वरूप गंभीर हो सकता है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के किसान आंदोलन के प्रति दिए विवादित बयान के लिए भी उनकी निंदा की व किसानों से माफी मांगने की बात कही। सर्वखाप प्रवक्ता कैप्टन जगवीर मलिक ने कहा कि किसान न्यूनतम मूल्य की गारंटी की मांग कर रहे हैं जो सरकार स्वयं निर्धारित करती है फिर भी सरकार इसमें गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा किसान अन्नदाता है, सरकार उनकी मांगों को धैर्य से सुनकर पूरा करे। इस अवसर पर प्रधान जयसिंह अहलावत, प्रधान फूल हुड्डा , प्रधान सुरेंद्र सिंह लौरा व राजवीर मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed