फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers came to the market to dry their goods, commission agents took away bags of wet grains

Rohtak News: मंडी में गेहूं सुखाते नजर आए किसान, आढ़तियों ने भीगे अनाज के भरे बैग

Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers came to the market to dry their goods, commission agents took away bags of wet grains
फोटो-12सीटीके54 रोहतक अनाज मंडी सुखाने के लिए फैलाई गई गेहूं की फसल। संवाद
रोहतक। बारिश के कारण शनिवार को अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं की गई। किसान अनाज मंडियों में गेहूं को सुखाने के लिए फैलाते हुए नजर आए। वहीं, आढ़ती पहले से खरीदी हुए गेहूं के भीगने के बावजूद सुखाने की वजह बैग में भरते हुए नजर आए। इससे गेहूं के खराब होने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया। खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की ओर से भी इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। साथ ही मंडी में गेहूं बेचने आ रहे, किसानों की रास्ते में गेहूं भीग जाने के कारण आढ़तियों ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में शनिवार को 1,05,769 गेहूं की आवक हुई। फसल भीग जाने के कारण जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं की गई। शनिवार को जिले की अनाज मंडियों से 11918 क्विंटल गेहूं की उठान हुई। साथ ही शनिवार को जिले की अनाज मंडियों में 4935 क्विंटल सरसों की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं हो सकी। अनाज मंडियों से 155670 सरसों की उठान हुई।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियाें में हर रोज गेहूं आवक दोगुनी हाे रही है, लेकिन गेहूं खरीद के बाद उठान नहीं किया जा रहा। गेहूं की उठान नहीं होने के कारण बैग में भर कर मंडी में टिन शेड के नीचे रखी जा रही है। इसके कारण मंडी में आने वाली फसल को खुले में डालना पड़ रहा है। अगर उठान का ऐसा ही हाल रहा तो, आने वाले एक सप्ताह में जिले की अनाज मंडियों में फसल को रखने की जगह नहीं होगी। इसके कारण किसानों को परेशानी हो सकती है। अधिकारियों की ओर से फसल भीगने से किसी भी नुकसान से इंकार किया जा रहा है। वहीं आढ़ती भीगे हुए गेहूं को सुखाने की वजह बैगों में भरते हुए नजर आए। गेहूं खराब होने से नुकसान और अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
अनाज मंडियों में खरीदी गई गेहूं के उठान को तेज किया जाएगा। अगर किसी आढ़ती की ओर से नमी युक्त गेहूं को बैग में भरा गया है, तो गोदाम में गेहूं को उतारते समय नमी की जांच की जाएगी। अगर नमी ज्यादा मिलती है, तो उसका जिम्मेदार आढ़ती स्वयं होगा। विरेंद्र, डीएफएससी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed