फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers also came in support of the Agricultural Reforms Bill

कृषि सुधार विधेयक के समर्थन में भी आए किसान

Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers also came in support of the Agricultural Reforms Bill
कृषि सुधार विधेयक का समर्थन करते किसान। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कृषि सुधार अध्यादेश को लेकर किसान भी दो गुटों में बंट गए हैं। शनिवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर रोहतक पहुंचे और डीसी को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम धन्यवाद पत्र दिया। साथ ही भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सतीश नांदल ने विनय नगर में कृषि अध्यादेश समर्थक किसानों की बैठक ली और कानून की बारीकियों व फायदे के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है। कृषि सुधार अध्यादेश को कांग्रेस बनाए तो पवित्र और एनडीए सरकार ने लागू कर दिया तो किसान विरोधी हो गया। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के नेताओं से सवाल पूछा कि आज कांग्रेस किसानों को क्यों भ्रमित कर रही है? क्यों किसानों के नाम पर राजनीति करके देश और प्रदेश का माहौल खराब करने पर तुली हुई है? कांग्रेस किसानों के कंधे का इस्तेमाल करते हुए सत्ता की कुर्सी तक पहुंचना चाहती है, चाहे अन्नदाता किसानों का नुकसान क्यों ना हो जाए, लेकिन भाजपा ऐसा किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में नई नई तकनीक आ रही है। नए-नए आइडिया आ रहे हैं। नए-नए बाजार खुल रहे हैं, इसलिए अन्नदाता किसानों को भी सीमित साधनों से बाहर निकलना होगा। कृषि सुधार अध्यादेश से उनके सामने कई विकल्प होंगे। पीएम मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री, सीएम तक स्पष्ट कर चुके हैं कि मंडी की व्यवस्था जारी रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल, प्रगतिशील किसान संगठन के अध्यक्ष हवा सिंह, जयवीर नांदल, रवि हुड्डा, धर्मवीर हुड्डा, जय सिंह राठी, कुलबीर सिंधु व नरेंद्र वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed