{"_id":"663d6f4cb790b7d4e6011274","slug":"farmer-who-fell-into-manhole-dies-due-to-gas-effect-rohtak-news-c-17-roh1019-419666-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मैनहोल में उतरे किसान की गैस के प्रभाव से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मैनहोल में उतरे किसान की गैस के प्रभाव से मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गोहाना आउटर बाईपास पर लाढ़ोत रोड के नजदीक सीवर लाइन का पानी रोककर सिंचाई कर रहे किसान की मैनहोल में मिथेन गैस के प्रभाव से मौत हो गई।
पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुखपुरा चौक निवासी 72 वर्षीय रामसिंह के शव को बुलडोजर की मदद से बाहर निकाला जा सका। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने शव को निकालकर पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सनसिटी के गंदे पानी को सीवर लाइन के माध्यम से पीर बोहदी स्थित पंप हाउस तक पहुंचाया जाता है। यह लाइन वीटा प्लांट के पास सुखपुरा चौक की तरफ से पीर बोहदी की तरफ आने वाली मुख्य लाइन में जुड़ जाती है।
हवलदार अमित कादियान ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि खरावड़ से गोहाना रोड की तरफ मकड़ौली टोल से आ रहे आउटर बाईपास के पास लाढ़ोत मोड़ के नजदीक किसान का शव सीवर के मैनहोल में गिरा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुखपुरा चौक के विपिन से पूछताछ की।
विज्ञापन
प्रांरभिक जांच में पता चला कि सुखपुरा चौक निवासी रामसिंह के आउटर बाईपास के पास खेत हैं, जहां से सीवर लाइन गुजरती है। रामसिंह ने सब्जी उगा रखी है, सीवर लाइन के पानी से सिंचाई करता था। इसके लिए मैनहोल में घुसकर लाइन अंदर से बंद करता, ताकि आगे पानी न आए। इससे सीवर ओवरफ्लो हो जाता। छोटे मैनहोल से निकलने वाले पानी से सिंचाई करता था।
उ