{"_id":"604fbd328ebc3ecc5f0d0b9c","slug":"farmer-outspoken-against-inflation-rohtak-news-rtk60007908","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ मुखर हुआ किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ मुखर हुआ किसान
विज्ञापन
लघु सचिवालय में एसडीएम राकेश सैनी को ज्ञापन देते किसान संगठन के सदस्य।अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान किसानों ने उनकी हिमायत करते हुए महंगाई का मुद्दा उठाया। इस दौरान अलग-अलग किसान संगठनों ने विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह और भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के प्रदेश प्रधान अनिल नांदल की अगुवाई में किसान लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राकेश कुमार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि डीजल, पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसके कारण किसान, मजदूर समेत हर वर्ग के लोगों की कमर टूट गई है। संयुक्त किसान मोर्चे की मांग है कि इनकी कीमतें आधी की जाएं। किसान नेताओं ने बताया कि 18 मार्च को हांसी से किसान यात्रा शुरू होगी, जो रोहतक से होते हुए 23 मार्च को टीकरी बॉर्डर पहुंचेगी। इसमें शामिल किसान 22 मार्च रोहतक में शीतला माता मंदिर के पास स्थित गुरद्वारा बंगला साहिब में रुकेंगे। सरकार मंडियों को खत्म कर रही है, इसके खिलाफ 19 मार्च को किसान और आढ़ती मंडियों में प्रदर्शन करेंगे। 23 मार्च को मकड़ौली टोल प्लाजा पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर इंदर सिंह, बलवान सिंह, रोहताश शिमली, सुरेंद्र शिमली, अशोक मायना, आनंद मायना, विनोद देशवाल, सुरेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। उधर, किसान प्रतिष्ठा मंच के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे। उन्होंने बीडीपीओ व ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजपाल चहल को ज्ञापन सौंपा। उनके ज्ञापन में कहा गया था कि पिछले एक साल से दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार भी कम हो गया है, ऐसे में लोग मुश्किल में आ गए हैं। इसलिए पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम तुरंत घटाए जाएं। इस मौके पर प्रेम शर्मा, सुशीला कुमारी, जिले सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
नहीं हुआ ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन
ट्रेड यूनियन ने सोमवार को देश भर में रेलवे स्टेशनों के बाहर रोष प्रदर्शन करने का एलान किया था। लेकिन रोहतक रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन नहीं हो सका। संयुक्त किसान मोर्चा की घोषणा के मुताबिक किसान संगठन उनकी हिमायत के लिए वहां जरूर पहुंच गए। वहीं, हरियाणा कर्मचारी संघ ने भी इसकी हिमायत का एलान किया था, उसके सदस्य भी रेलवे स्टेशन पहुंचे। संघ के जिला सचिव जय कुमार दहिया ने बताया कि वे लोग सुबह साढ़े दस बजे तक स्टेशन के बाहर रहे। फिर उन्होंने सीटू नेताओं से बात की तो पता चला कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।