फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer movement: effigies of PM, CM and Deputy CM

किसान आंदोलन: पीएम, सीएम व डिप्टी सीएम के फूंके पुतले

Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer movement: effigies of PM, CM and Deputy CM
मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी उप मुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला और ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसानों ने सरकार के कृषि कानूनों को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों ने पीएम, सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी के जरिए नाराजगी प्रकट की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानें का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। यह संघर्ष आखिरी सांस तक जारी रहेगा। किसानों की आवाज नहीं सुनने वाली सरकार के प्रति जनता में खासा गुस्सा है। इसीलिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों को ये काले कृषि कानून मंजूर नहीं हैं। देश का किसान अब केंद्र सरकार के इन कानूनों के खिलाफ आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हो चुका है। जब तक सरकार इन कानूनों को रद्द नहीं करेगी, तब तक आंदोलन यूं ही चलता रहेगा। यही नहीं 26 जनवरी को देश का किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचेगा। सरकार ने किसान और जवान को आमने सामने किया तो इसका बड़ा खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन

इधर, पिछले 29 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे राजकुमार उर्फ राजू मकड़ौली का अनशन वीरवार को भी जारी रहा। राजू ने कहा कि सरकार को यह कानून रद्द करने होंगे। किसान इन कानूनों को रद्द कराने के अलावा कोई बात नहीं करना चाहता। ये कानून वापस नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर बांटीं जलेबियां
अनशन स्थल पर वीरवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इसके लिए यहां जलेबी बनाई गई। ये जलेबियां किसानों व सड़क पर आने-जाने वालों में वितरित की गई। सर्दी में गर्म जलेबी के स्वाद ने सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed