फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farakka Express will run four days a week from Rohtak toAyodhya

Haryana: रोहतक वासियों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर दर्शन के लिए सप्ताह में 4 दिन चलेगी फरक्का एक्सप्रेस

Wed, 20 Dec 2023 03:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह सुशील दड़क, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
सुशील दड़क, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 03:22 PM IST
सार

रेलवे मुख्यालय ने पत्र जारी किया है। समय सारिणी भी जल्द जारी होगी। रूट का दायरा बढ़ने से यह ट्रेन दिल्ली होते हुए वाया रोहतक से बठिंडा तक जाएगी।

विज्ञापन
Farakka Express will run four days a week from Rohtak toAyodhya
Ram Mandir - फोटो : Social Media

विस्तार

रोहतक के राम भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब बठिंडा से रोहतक होते हुए अयोध्या तक फरक्का एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तक चलेगी। पहले यह ट्रेन दिल्ली से मालदा व मालदा से दिल्ली तक ही आती थी।

विज्ञापन


अब इसके रूट का दायरा बढ़ने से यह ट्रेन दिल्ली होते हुए वाया रोहतक से बठिंडा तक जाएगी। ट्रेन के लिए नए वर्ष जनवरी में किसी भी दिन समय सारिणी जारी हो सकती है। रेलवे मुख्यालय ने पत्र जारी कर यह सूचना दी।
विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद रोहतक से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होने की संभावना है। उसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अयोध्या के लिए फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि रेलवे इस पर जल्द ही अपना सर्वे भी करने जा रही है ताकि सुचारू रूप से ट्रेन का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बठिंडा की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। रोहतक से पंजाब की तरफ काफी मात्रा में व्यापारियों समेत अन्य लोगों का आवागमन होता है।

रोजाना 40 हजार यात्रियों का स्टेशन से होता है आवागमन
18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जीद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। प्रतिदिन 40 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। 80 से ज्यादा पैसेंजर, एक्सप्रेस व मालगाड़ियां यहां से गुजरती हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि पीजीआईएमएस व कई शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी संख्या में मरीजों तथा विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है।


रेलवे मुख्यालय इसके लिए जगह-जगह से रेल सेवा उपलब्ध करवाने जा रहा है। कुछ जगहों पर अयोध्या के लिए रेल सेवा जारी है। कुछ जगहों पर प्रस्ताव पारित हो चुका है। वहां की समय सारिणी जारी होना बाकी है। -रविंद्र राणा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed