फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Family had gone to Rajasthan to celebrate son's birthday, jewelery worth nine lakhs stolen from behind

Rohtak News: बेटे का जन्मदिन मनाने राजस्थान गया था परिवार, पीछे से नौ लाख के गहने चोरी

Fri, 26 Jul 2024 05:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Family had gone to Rajasthan to celebrate son's birthday, jewelery worth nine lakhs stolen from behind
25सीटीके13... सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही कार, शक है कि इसमें सवार होकर आए थे चोर। स्वयं
रोहतक। शहर के लाढ़ोत रोड पर किराये पर रह रहे दो परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए राजस्थान के झुंझुनूं गए थे। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर 9 लाख के जेवरात निकाल कर ले गए। किरायेदार सुंडाना निवासी राजबीर ढाका ने सदर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांधरा मोड़ स्थित कंपनी में काम करने वाले राजबीर ढाका ने बताया कि उसने लाढ़ोत रोड पर राकेश का मकान चार माह पहले किराये पर लिया था। उसके साथ उसके साले झज्जर के गांव दुल्हेड़ा निवासी सुनील का परिवार भी रहता है। राजबीर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों राजस्थान के झुंझुनूं स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार को पांचवीं में पढ़ने वाले बेटे हंस का जन्मदिन था। दोनों परिवार उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे राजस्थान के लिए निकल गए थे। देर रात करीब ढ़ाई बजे वापस लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी के ताले भी टूटे थे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने का सैट, सोने के दो कड़े, 6 जोड़ी बाली (टोपस), मांग टीका, चार सोने की चेन, नौ सोने की अगुंठी, तीन सोने की नाक की लौंग, चार सोने के ओम के लोकेट, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का मंगलसुत्र, पांच जोड़ी चुटकी चांदी की, चार चूड़ी चांदी की, एक तांगड़ी, एक छल्ला, दो जोड़ी अंगुठी और उसके साले सुनील की अलमारी से पांच सोने की अगुंठी, एक सोने का मंगलसुत्र, चार जोड़ी बाली (टोपस), एक सोने की चेन, एक सोने का हार (सैट), एक चांदी की तागड़ी, तीन जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चुटकी चांदी की, एक सोने की लौंग व तीन चांदी की अंगुठी चोरी मिली। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed