फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Families are getting safe by getting vaccine to prevent corona

कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित हो रहे परिवार

Mon, 28 Mar 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Families are getting safe by getting vaccine to prevent corona
विजय शर्मा के परिवार ने लगावाई वैक्सीन। संवाद
रोहतक। कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। महामारी का खतरा देखते हुए लोगों ने भी परिवार के सभी सदस्यों को वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया हुआ है। इस दौड़ में अनेक परिवार दूसरी डोज लेकर सुरक्षित हो चुके हैं तो अनेक अभी कतार में हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थायी केंद्रों के अलावा शिविर लगाए जा रहे हैं। बच्चों में भी टीकाकरण के प्रति उत्साह बना हुआ है। अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने पर जोर दिया जा रह है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में अभियान चलाया गया है। विभाग नए सत्र से निजी स्कूलों में टीकाकरण अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण का खतरा पहले के मुकाबले अब काफी कम हो चला है। जिले में संक्रमित केसों की संख्या भी घटकर महज एक रह गई है। यही नहीं, रविवार को जिले में एक ही संक्रमित केस मिला। जबकि लैब में 211 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुजुर्गों व अधेड़ों के बाद बच्चों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 15 से 18 व 12 से 15 उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया गया है। जिले के 15 से 18 वर्ष के किशोर व किशोरियों का लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। विभाग ने करीब 64 हजार किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत अब तक 59837 को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही 12 से 15 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज दी जा रही है। बच्चों में भी इसके प्रति उत्साह बना हुआ है। विभाग ऐसे करीब 9500 बच्चों को वैक्सीन लगा चुका है। यह अभियान जारी है।
विज्ञापन

महामारी से सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से वैक्सीन लगाई जा रही है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। अब नई योजना के तहत 12 से 15 वर्ष के बच्चों को भी डोज लगाई जा रही है। इसलिए वैक्सीन लगवाने आया हूं। यह बेहतर स्वास्थ्य के लिए है। इसलिए इसे लगवाने में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पोषक शर्मा, छात्र।
कोरोना महामारी का डर बना हुआ है। संक्रमित केस अब भी मिल रहे हैं। ऐसे में वैक्सीन लगवाना बेहतर है। परिवार में सभी बड़ों को वैक्सीन लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग 12 से 15 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगा रहा है। इसलिए वैक्सीन लगवाने शिविर में आया हूं। इससे डरने की जरूरत नहीं है।
- सुखद शर्मा, छात्र।
स्वास्थ्य को लेकर खुद ही नहीं, सरकार भी चिंतित है। इसलिए लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। महामारी से बचाव के लिए हमारे पूरे परिवार ने वैक्सीन लगवा ली है। परिवार में कुछ बच्चे छोटे हैं। उन्हें छोड़ कर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को भी वैक्सीन लगवा ली है। सेहत से किसी तरह का समझौता बेकार है।
- विजय शर्मा, आजाद नगर
कोरोना से सुरक्षा के लिए लगाई जा रही वैक्सीन सराहनीय प्रयास है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। आयु वर्ग 15 से 18 के तहत वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके चलते अपनी दूसरी डोज लगवा ली है। दूसरों को भी वैक्सीन लगवानी चाहिए।
- पुष्कर सहगल, सेक्टर एक
महामारी का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग भी लगातार शिविर के जरिये लोगों को सुरक्षा चक्र प्रदान कर रहे हैं। आयु वर्ग 15 से 18 के तहत अपनी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुकी हूं। इसका किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

कुवम विज, मॉडल टाउन।
वर्जन:
कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। विभाग की ओर से पीजीआई, सिविल अस्पताल, पॉलीक्लीनिक पर रोजाना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर शिविर भी लगाए जा रहे हैं। विभाग अब तक 59837 किशोर व किशोरियों के अलावा आयु वर्ग 12 से 15 के करीब 9500 बच्चों को वैक्सीन की डोज लगा चुका है। जिले में अब तक 1640827 लोगों को वैक्सीन लगाई चुकी है। इसमें पहली व दूसरी डोज शामिल है।
- डॉ. भंवर सिंह, प्रभारी, टीकाकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed