फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Falak of Haryana entered the next round in boxing

Rohtak News: बॉक्सिंग में हरियाणा के फलक ने अगले दौर में प्रवेश किया

Fri, 20 Jun 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Falak of Haryana entered the next round in boxing
19सीटीके44...छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रेंडी को पंच मारती सुमन
रोहतक। छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वीरवार को पहले दिन जूनियर लड़कों के अंडर-46 किग्रा में पंजाब के सूरज ने अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-48 में मिजोरम के जस्टिन एम लाल, पंजाब के रिदिम शर्मा, मणिपुर के अंबेकार, केरल के वीके प्रणव व हरियाणा की फलक ने अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-50 में उत्तर प्रदेश के देवांश, दिल्ली के अमन, चंडीगढ़ के अमन देव व मणिपुर के लानछेनबा सिंह, अंडर-52 किग्रा में चंडीगढ़ के रिवांश, कर्नाटक के याहया खान, एसएससीबी के लवसन सिंह, हरियाणा के आदित्य, मणिपुर के मनथोइबा, अंडर-54 में एसपीएसबी अशहीन, केरल के श्रीविष्णु, तेलगांना के मिर्जा अली, तमिलनाडु के आर लेनिन ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-60 तमिलनाडु के बी संजय, गोवा के फरदीन, एसएससीबी साहिल, अंडर-63 में गुजरात के अभिषेक कुमार, अरुणाचल प्रदेश के येला यशवीनाथ, हरियाणा के लक्ष्य, तमिलनाडु के सुनील, अंडर-66 बिहार के कैफ खान व मध्यप्रदेश के कार्तिक ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-75 किग्रा में केरल के रोवान जोसेफ व अंडर-80 में केरल के साईं कृष्णा ने अगले दौर में प्रवेश किया। राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
लड़कियों के परिणाम

44 से 46 किग्रा में प्रियांशी, एम नंदनी, मोनिका डोले, क्रिशमिरा देवी, 46 से 48 किग्रा में तारह यारम, सुहानी बोराडे, गिताली पेगू, सुमन पाटिल, 48 से 50 किग्रा सिमरन, भक्ति, लिथारसना वी व अध्या एन ने अगले दौर में प्रवेश किया। 50 से 52 किग्रा में अशमा मुजावर, सुनैना, राधिका, जागृति कुमारी, नमिता सिंह, सुकशिता सी, निशा हलदार, सुहानी यादव, पूजा, 57 से 60 किग्रा में इशिका, हर्षिका, चेतन्या व गजल, 60 से 63 किग्रा में जानवी, 75 से 80 में अक्षरा भारद्वाज ने अगले दौर में प्रवेश किया।
700 से अधिक मुक्केबाज कर रहे प्रतिभाग
बतौर मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देश के हर राज्य से बॉक्सर भाग ले रहे हैं। भारत के लिए बॉक्सिंग नया खेल है, इसके बावजूद भारतीय मुक्केबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। एनबीए परिसर में 25 जून तक चलने वाली इस स्पर्धा में 700 से अधिक मुक्केबाज, तकनीकी अधिकारी, कोच व रेफरी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को भी बॉक्सिंग संघ को पूरा सहयोग करना चाहिए।
युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए : अखिल कुमार
पूर्व ओलंपियन अखिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर भी चिंता जताते हुए कहा कि रोहतक की तर्ज पर भिवानी में भी नेशनल बाक्सिंग अकादमी स्थापित होनी चाहिए।

इस मौके पर बीएफआई के चेयरमैन अजय सिंह, साई के डायरेक्टर सचिन, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के उप प्रधान सतीश सरहदी, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र पान्नू, कोषाध्यक्ष कैप्टन परवीर कुमार, रोहतक बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी संदीप मौर व प्रशासनिक निदेशक ओमबीर हुड्डा मौजूद रहे।

19सीटीके44...छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रेंडी को पंच मारती सुमन

19सीटीके44...छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रेंडी को पंच मारती सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed