फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Extortion was demanded by showing toy pistol, Krishna alias Kala came out of jail on June 15

Rohtak News: खिलौना पिस्तौल दिखाकर मांगी थी रंगदारी, 15 जून को जेल से बाहर आया था कृष्ण उर्फ काला

Sun, 09 Jul 2023 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Extortion was demanded by showing toy pistol, Krishna alias Kala came out of jail on June 15
- अदालत से नहीं मिला रिमांड, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा
विज्ञापन

- राकेश उर्फ राका का सुराग नहीं, सीआईए की मदद ले रही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस
- शुक्रवार को मांगी थी नप के पूर्व प्रधान के भाई से दुकान में घुसकर रंगदारी
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के विजय नगर में नगर परिषद के पूर्व प्रधान अजित जैन के भाई एवं किराना व्यापारी रामबिलास जैन से दिनदहाड़े खिलाैना पिस्तौल दिखाकर रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने वारदात के समय ही गिरफ्तार जनता कॉलोनी निवासी कृष्ण उर्फ काला को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां पुलिस ने आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने रिमांड देने की जगह आरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। उधर, फरार आरोपी राकेश उर्फ राका का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी राकेश उर्फ राका व कृष्ण उर्फ कॉला का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड है। कृष्ण 15 जून को ही स्नेचिंग के मामले में जमानत मिलने के बाद बाहर आया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। राॅका पहले से व्यापारी रामबिलास जैन को जानता है। उससे पैसे लेने गया था। व्यापारी ने पैसे न होने की बात कही। इस पर रॉका ने गल्ला खोलकर पैसे दिखाए। इसी बीच पुलिस की एक राइडर आ गई। बाहर खड़े कृष्ण उर्फ काला ने पुलिस राइडर को देखकर हाथ में ली खिलौना पिस्तौल फेंक दी। मौका पाकर राका कार में सवार होकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिवाजी कॉलाेनी थाना पुलिस ने आरोपी कृष्ण उर्फ काला को मौके पर ही दबोच लिया था।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों का पुराना पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड है। कृष्ण उर्फ काला को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। वहीं, राकेश उर्फ राका की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई अश्वनी कुमार, जांच अधिकारी, थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed