{"_id":"698a4b21e092a861520c2fec","slug":"extortion-demands-were-made-against-bjp-leader-mahant-satish-das-villagers-blew-conch-shells-and-apprehended-one-of-the-accused-rohtak-news-c-17-roh1019-807987-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा नेता महंत सतीश दास से मांगी रंगदारी, ग्रामीणों ने शंख बजाकर एक आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा नेता महंत सतीश दास से मांगी रंगदारी, ग्रामीणों ने शंख बजाकर एक आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
फोटो 01 रोहतक के महम क्षेत्र के सैमाण में लोगों से बात करते महंत सतीश दास। स्रोत : श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
महम (रोहतक)। क्षेत्र के गांव सैमाण में स्थित सतगुरु मंदिर के गद्दीनशीन व भाजपा नेता महंत सतीश दास से गांव के ही गांव के ही दीपा ने फोन पर रंगदारी मांगी। फिर साथी के साथ पैसे लेने मंदिर पहुंच गया। ग्रामीणों ने शंख बजाकर आरोपी दीपा को दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। महम पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
महंत सतीश दास ने बताया कि रविवार को गांव के ही दीपा का फोन आया और पैसे की मांग की। फोन पर ही बात होगी या बैठकर सेटलमेंट करेंगे। उन्होंने इसे मजाक समझा। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गांव के दो युवक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मंदिर पहुंचे।
आरोपी बोला-अगर रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना
एक बाहर खड़ा रहा और दूसरा अंदर आया। महंत से रुपयों की मांग की। आरोपी बोला-अगर रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। यह देख पास में बैठे श्रद्धालुओं ने मंदिर का गेट बंद कर दिया और शंख बजा दिया। शंख सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्रित हो गए। भीड़ एकत्रित होते देख बाहर खड़ा आरोपी भाग गया और मंदिर के अंदर घुसा आरोपी पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। इस बारे में थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।