{"_id":"6769c8aca1689ae4d30effb7","slug":"extortion-case-registered-on-complaint-of-amit-rohatkia-one-accused-in-custody-rohtak-news-c-17-roh1019-567975-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अमित रोहतकिया की शिकायत पर वसूली का केस दर्ज, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अमित रोहतकिया की शिकायत पर वसूली का केस दर्ज, एक आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अमित सैनी उर्फ अमित रोहतकिया से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को कुछ सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हालांकि, पुलिस इस मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए है और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, अमित रोहतकिया की सुरक्षा में पीसीआर दूसरे दिन भी घर के बाहर खड़ी की गई थी और आसपास भी राउंड मारती रही है। पुलिस ने रोहतकिया की शिकायत पर जिस नाम से सिम जारी किया गया था, उसी के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश कर सकती है।
21 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे हरियाणवी गायक अमित सैनी के मैनेजर समेत तीन नंबरों पर एक मैसेज भेजा गया था और कॉल भी की गई थी। बदमाशों ने अमित रोहतकिया से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। घटना के बाद अमित रोहतकिया की ओर से डायल-112 पर काॅल करके सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो राजस्थान से एक संदिग्ध का नाम सामने आया था। पुलिस ने आनन-फानन राजस्थान में दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, रोहतकिया की शिकायत पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया जिस नंबर से मैसेज और कॉल की गई थी, उसी के नाम के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर रोहतकिया के घर के आसपास दो पीसीआर तैनात कर रखी हैं ताे पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करा दी है।
रंगदारी के लिए किया था यह मैसेज
10 लाख की रंगदारी मांगने के लिए बदमाशों ने एक साथ तीन नंबरों पर व्हाट्सएप से मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई है। इसमें लिखा गया है कि कल के लिए पूरी तैयारी है और प्रोटेक्शन मनी 10* लिखकर मैसेज भेजा गया है।