{"_id":"69bb0c6eeead2dc607042066","slug":"expressed-gratitude-for-raising-the-issue-of-lclo-in-the-assembly-rohtak-news-c-17-roh1020-825693-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विधानसभा में एलसीएलओ का मुद्दा उठाने पर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विधानसभा में एलसीएलओ का मुद्दा उठाने पर जताया आभार
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा बजट सत्र के दौरान झज्जर विधायक गीता भुक्कल की ओर से एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) का मुद्दा उठाने पर यूनियन के सदस्यों ने आभार जताया। विधायक ने कहा कि एलसीएलओ के कर्मचारी बिना सैलरी के 22 महीने से काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि जल्द इस मुद्दे को हल करें।
विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि एलसीएलओ की मांग है कि उन्हें सीपीएलओ में कन्वर्ट किया जाए। एलसीएलओ ने फॉर्म सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) का भरा और पेपर भी सीपीएलओ पद का दिया लेकिन भर्ती परिणाम के दौरान भर्ती का स्वरूप बदल कर व विज्ञापन के विरुद्ध जाकर एलसीएलओ बना दिया जिसका न कोई वेतन है।
यूनियन के पदाधिकारी पवन डागर, रोहित धानिया, दीपक कुमार, गुरमीत, मीना, परवीन, रवींद्र पलवल, प्रदीप चहल व अन्य ने विधायक का आभार किया। संवाद