{"_id":"65febcd0632ed988540cbd72","slug":"expressed-anger-by-shouting-slogans-over-not-receiving-salary-rohtak-news-c-17-roh1019-387250-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वेतन न मिलने पर नारेबाजी कर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वेतन न मिलने पर नारेबाजी कर रोष जताया
विज्ञापन
महम। स्थानीय जल घर में वेतन न मिलने को लेकर शुक्रवार को ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता उप राज्य प्रधान धर्मराज घनघस ने की। कर्मचारियों ने बताया कि विभाग के अस्थायी कर्मचारी कौशल रोजगार निगम में जाने से पहले ठेके के तहत काम करते थे। ठेकेदार ने दो महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया है।
आरोप है कि मुख्यालय से आया बजट कई दिन पहले तात्कालिक ठेकेदारों के खाते में जमा हो गया। लेकिन अभी तक किसी भी ठेकेदार ने एक भी कर्मचारी को बकाया वेतन नहीं दिया है। राज्य महासचिव इंद्र सिहाग ने बताया कि कर्मचारियों की खराब आर्थिक हालात ओर होली के त्योहार को देखते हुए अगर ठेकेदारों की ओर से बकाया वेतन नहीं दिया गया तो 23 मार्च से महम शहर और महम उपमंडल के अधीन सभी गांवों की पेयजल आपूर्ति को अनिश्चितकाल के लिए बाधित कर दिया जाएगा। बैठक में ब्रांच के पदाधिकारियों के अलावा जयपाल, नरेश, जगत, कर्मबीर फरमाना, राजेश, रजनीश, संदीप पांचाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।