फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expiry Date drama shows death as a celebration

Rohtak News: एक्सपायरी डेट नाटक में मृत्यु को उत्सव के रूप में दिखाया

Tue, 08 Apr 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 08 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Expiry Date drama shows death as a celebration
07सीटीके14 नाटक कलाकारों को सम्मानित करते सप्तक कल्चरल सोसाइटी के पदा​धिकारी। स्रोत : आयोजक
रोहतक। किशनपुरा स्थित एक स्टूडियो में सप्तक कल्चरल सोसाइटी की ओर से ‘घर फूंक’ थिएटर सीरीज में मंचित नाटक ‘एक्सपायरी डेट’ का मंचन किया गया। नाटक में जीवन और मृत्यु पर तीखे सवाल उठाए।
विज्ञापन

अनमोल रंग साहित्य और कला संस्कृति ट्रस्ट की ओर से प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। लेखक चैतन्य सरदेशपांडे के इस नाटक में कल्पनात्मक दुनिया को प्रस्तुत किया गया। जहां मृत्यु को शोक नहीं, बल्कि उत्सव के रूप में देखा जाता है। इसी दुनिया में लोगों को अपनी 'एक्सपायरी डेट' जानने की सुविधा दी जाती है। नाटक में फराह अनवर, पूजा, नवदीप, दिव्य, शोएब, अंकित राज, आशीष, अंकुर, गौरव व आध्या ने अभिनय व संगीत संयोजन पंकज ध्यानी ने किया।
विज्ञापन

अनुवाद, रूपांतरण और डिजाइन नील ने किया। वहीं, रूप सज्जा अनिल शर्मा, मंच सज्जा अंकुर जैन और प्रोडक्शन का संचालन विजय कुमार राजवंशी ने किया। निर्देशक पंकज ध्यानी ने कहा कि हम अक्सर मृत्यु से डरते हैं, लेकिन यदि हमें अपने जीवन की अंतिम तारीख पहले से पता हो, तो शायद हम और अधिक ईमानदारी से जीने लगें। हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक सुखबीर गिल, जाने-माने थियेटर प्रोमोटर विश्वदीपक त्रिखा, डॉ. आनंद शर्मा, सुभाष नगाड़ा, डॉ. कृष्ण लाल, विष्णु मित्र सैनी, शीतल पहल, पंकज शर्मा, सप्तक के अध्यक्ष अविनाश सैनी, शक्ति सरोवर त्रिखा, अनिल शर्मा, डॉ अमन वशिष्ठ, यतिन वधवा, जगदीप जुगनू, कर्नल सिंह, समीर शर्मा, ललित खन्ना, मनीष खरे, विक्रमादित्य, अंकुर, गर्व कोचर सहित अनेक नाट्य प्रेमी शामिल थे। मंच संचालन अविनाश सैनी ने किया।

07सीटीके14 नाटक कलाकारों को सम्मानित करते सप्तक कल्चरल सोसाइटी के पदाधिकारी। स्रोत : आयोजक

07सीटीके14 नाटक कलाकारों को सम्मानित करते सप्तक कल्चरल सोसाइटी के पदाधिकारी। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed