{"_id":"607b3a568ebc3ee63a17bc99","slug":"exclusive-rohtakcity-news-rtk6049264141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी के अलावा एनसीएमसी कार्ड से भी बसों का टिकट ले सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी के अलावा एनसीएमसी कार्ड से भी बसों का टिकट ले सकेंगे यात्री
विज्ञापन
नीरज वर्मा
रोहतक। हरियाणा रोडवेज बसों में नकदी के अलावा एनसीएमसी ( नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) और एटीएम कार्ड से टिकट खरीदने की सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। हाईपावर पर्चेज कमेटी की मोहर लगते ही हर डिपो में हैंडसेट मशीनें पहुंच जाएंगी। यह जानकारी राज्य परिवहन निगम के निदेशक बिरेंद्र कुमार दहिया ने दी है।
हरियाणा रोडवेज में यात्रियों को टिकट देने की व्यवस्था दशकों पुरानी है। यात्री जितना किराया देता है, उसी के हिसाब से पांच, 10, 20, 30, 40, 50 रुपये लिखी टिकट दी जाती है। एक-एक टिकट का ब्योरा रखने की प्रक्रिया भी जटिल है। अब हरियाणा रोडवेज यात्रियों को टिकट देने की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत कंडक्टरों को हैंडसेट मशीन मिलेगी। जिसमें जितनी भी टिकट दी जाएंगी, उसका पूरा ब्योरा और समय अंकित होगा। ड्यूटी से लौटने पर कंडक्टर जैसे ही हैंडसेट मशीन कंप्यूटर से कनेक्ट करेगा वैसे ही विवरण सामने होगा। कंडक्टर को टिकट बिक्री की धनराशि जमा कराने में भी सहूलियत होगी। इसके साथ ही हरियाणा रोडवेज में कैशलैस टिकट सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। यानी यात्री नगदी के अलावा बैंक के एटीएम कार्ड, एनसीएमसी से भी टिकट खरीद सकेगा।
शुक्रवार को रोहतक पहुंचे रोडवेज निदेशक बिजेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यालय पर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनी गई कंपनी को प्रस्ताव बनाकर हाईपावर पर्चेज कमेटी के पास भेज दिया है। कमेटी की स्वीकृति मिलने के बाद हैंडसेट मशीनों को प्रत्येक डिपो में पहुंचाकर ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चालू माह के अंत तक हैंडसेट मशीनें डिपो में पहुंच जाएंगी। खास बात यह होगी कि अब यात्री नकदी के अलावा एनसीएमसी अथवा एटीएम कार्ड से भी टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन
क्या होता है नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड
वन नेशन, वन कार्ड व्यवस्था ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) है। इससे लोगों को पर्स में कई कार्ड रखने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य कार्ड नहीं बल्कि इसके बाद डेबिट व क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होती और यह पूरे देश में मान्य होता है।