{"_id":"61eb0c9198cb4e7b7c76dd9c","slug":"exclusive-rohtak-news-rtk6363617154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का अब पुलिस खुद काटेगी चालान, पहियों में लगाए लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का अब पुलिस खुद काटेगी चालान, पहियों में लगाए लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। शहर में नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने को लेकर पैदा हुए हालात पर कैंप कार्यालय में एक घंटे तक मंथन हुआ। मेयर, डीसी, एसपी व निगम आयुक्त ने गहराई से विचार विमर्श कर तय किया कि पुलिस क्रेन से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठवाएगी। हालांकि एसपी का कहना है कि अभी डीसी आधिकारिक तौर पर अंतिम निर्णय लेंगे। निगम से अभी नो पार्किंग के ठेके से जुड़ा रिकार्ड मांगा है। तब तक पुलिस ने नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जगह-जगह नो पार्किंग के चालान काटे गए। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस टायर लॉक का इस्तेमाल कर रही है।
चार पहिया वाहन उठाने को लेकर हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन जाग गया है। विवाद को लेकर कैंप कार्यालय में डीसी, एसपी, निगम आयुक्त व मेयर मनमोहन गोयल के बीच एक दिन पहले एक घंटे तक बैठक चली। मेयर ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि अब चार कार्यों क्रेन से वाहन उठाने, सड़क किनारे सफेद पट्टी खींचने, सीसीटीवी कैमरों व ट्रैफिक रेड लाइट का संचालन का कार्य पुलिस करेगी, जबकि पैसा नगर निगम लगाएगा। मेयर पार्षदों के साथ मिलकर हाउस में उक्त प्रस्ताव को पास करवाएंगे। हालांकि आधिकारिक निर्णय डीसी लेंगे।
...
8 लाख में खींची जाएगी शहर में सफेद पट्टी, 2 लाख के लगेंगे बोर्ड
नो पार्किंग जोन प्रकरण के बाद हुई बैठक में मेयर ने अधिकारियों को बताया कि शहर के अंदर ज्यादातर क्षेत्र में सफेद पट्टी खींची नहीं गई। जहां खींची गई थी वहां पट्टी लंबा समय होने के कारण दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद बैठक में इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 8 लाख रुपये में पूरे शहर की सड़कों पर सफेद पट्टी खींच दी जाएगी और जगह-जगह 2 लाख रुपये में नो पार्किंग जोन से बोर्ड लगवा दिए जाएंगे। 10 लाख की राशि नगर निगम पुलिस प्रशासन को देगा। ट्रैफिक पुलिस नियमों के तहत शहर की सड़कों पर सफेद पट्टी खिंचवाकर बोर्ड लगवाए। सफेद पट्टी खींचने का कार्य कड़ाके की ठंड के बाद संभव हो सकेगा। ......
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों व लालबत्ती का रखरखाव भी करवाए पुलिस
शहर में नगर निगम की तरफ से चौक व चौराहों पर 380 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बना हुआ है, लेकिन रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है। अब तय हुआ कि नगर निगम पैसा देगा, रखरखाव का कार्य भी पुलिस करेगी। इसके बाद शहर के 13 चौक व चौराहों पर लगा ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम भी खराब होता रहता है। इसे ठीक नगर निगम करवाता है। योजना है कि नगर निगम पैसे दे, लेकिन मरम्मत कार्य पुलिस करवाए।
.......
नियम तोड़ रहा ठेकेदार, एसपी को भेजा पूरा ब्योरा
नगर निगम ने नो पार्किंग जोन का ठेका देते समय नियम तय किए थे। एनजीटी की गाइड लाइन का पालन होगा। ठेकेदार के कर्मचारी विशेष ड्रेस पहनेंगे। साथ ही नेम प्लेट लगाएंगे। टेंडर के नियमों की कॉपी पुलिस अधीक्षक को भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। क्योंकि वाहन उठाते समय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
.......
नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने की बना रहे नई गाइडलाइन : मेयर
डीसी आवास पर डीसी, एसपी, निगम आयुक्त के साथ हुई बैठक में तय हुआ है कि नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने, सफेद पट्टी खींचने, सीसीटीवी कैमरों व ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम के संचालन का कार्य नगर निगम कर रहा था, जो अब पुलिस करेगी। बजट निगम देगा। इसके लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
.........
निगम से मांगा रिकॉर्ड, डीसी लेंगे आधिकारिक निर्णय
यातायात अधिनियम के तहत नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन का चालान पुलिस काटती रहती है। हालात को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ज्यादा से ज्यादा नो पार्किंग के चालान कर रही है। जहां तक निगम की क्रेन से वाहन उठाने की योजना है, उस पर डीसी आधिकारिक तौर पर निर्णय लेंगे।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक