फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Exciting matches took place on the second day of Khel Mahakumbh

Rohtak News: खेल महाकुंभ के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Sun, 09 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Exciting matches took place on the second day of Khel Mahakumbh
रोहतक। खेल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। खिलाड़ियों के बीच शनिवार को कड़े मुकाबले हुए। यहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गर्मी के चलते स्पर्धाओं का सुबह सात बजे से शुभारंभ हो गया था।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अलग-अलग स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुई स्पर्धाएं देर शाम तक चलीं। छोटूराम स्टेडियम में जिम्नास्टिक व बैडमिंटन की स्पर्धा हुई। शाम करीब पांच बजे बाॅक्सिंग की स्पर्धा शुरू हुई। देर रात तक मुकाबले चले। राजीव गांधी खेल परिसर में एथलेक्टिस के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहीं लड़कियों की हॉकी स्पर्धा हुई। स्कॉलर रोजरी स्कूल में टेबल टेनिस व केंद्रीय विद्यालय में स्वीमिंग के मुकाबले हुए। जिला स्तर पर विजयी खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में दमखम दिखाएंगे। स्पर्धाओं का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

आज यहां होंगे खेल मुकाबले
रविवार को विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। इसमें तीरंदाजी महिला व पुरुष, एथलेटिक्स पुरुष, बॉक्सिंग महिला व पुरुष, बास्केटबाॅल महिला व पुरुष, फेंसिंग महिला व पुरुष, फुटबॉल महिला व पुरुष, जिम्नास्टिक पुरुष, हॉकी पुरुष, लॉन टेनिस महिला व पुरुष, शूटिंग पुरुष, तैराकी महिला, टेबल टेनिस महिला व पुरुष, कुश्ती महिला व पुरुष, हैंडबॉल महिला व पुरुष, ताइक्वांडो महिला व पुरुष वर्ग के खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed