{"_id":"693c7ad267babe11f807482e","slug":"except-for-the-first-water-supply-area-the-supply-started-at-both-times-in-the-city-rohtak-news-c-17-roh1020-776979-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रथम जलघर इलाके को छोड़कर शहर में दोनों समय सप्लाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रथम जलघर इलाके को छोड़कर शहर में दोनों समय सप्लाई शुरू
विज्ञापन
16-रोहतक की जेएलएन नहर में आया पानी। संवाद
रोहतक। शहर के प्रथम जलघर के अंतर्गत कॉलोनियों को छोड़कर अन्य सभी में दोनों समय सप्लाई शुरू हो गई है। नहरबंदी के कारण बनी परेशानी ने शहर में पेयजल संकट की स्थिति बना दी थी। 11 दिसंबर को देर रात जेएलएन नहर में आए पानी से शहरवासियों व जनस्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
गर्मी खत्म होने के बाद शहर में पेयजल की समस्या सामान्य हुई थी लेकिन दिसंबर में फिर से नहरी विभाग के रबी सीजन शुरू ने पेयजल की समस्या खड़ी थी। इस कारण जेएलएन नहर में नहरबंदी शेड्यूल के तहत 2 दिसंबर को आने वाला पानी 11 दिसंबर को आना तय हुआ। इससे जलघरों के टैंक खाली हो गए और विभाग ने पानी में कटौती शुरू की।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 16 दिन के लिए जेएलएन नहर में पानी छोड़ दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार 27 दिसंबर को आठ दिन के लिए सप्लाई शुरू होगी।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहर में पानी से पेयजल समस्या कम हुई है। प्रथम जलघर में पानी की क्षमता कम है। इस कारण अभी इनकी कॉलोनियों में दोनों समय सप्लाई शुरू नहीं की जाएगी। हालांकि झज्जर रोड जलघर दो, बोहर स्थित जलघर तीन व देव कॉलोनी स्थित जलघर चार से दोनों समय सप्लाई शुरू है।
-- -- -- -- -
वर्जन
जलघर एक में तालाब के पानी की क्षमता सामान्य नहीं हुई है। नहर में पानी आने से तालाबों को भरा जा रहा है। 80 से अधिक कॉलोनियों में सोमवार से दोनों समय सप्लाई करने की उम्मीद है।
-भूदेव मुदगिल, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
-- -- -- -- -
जेएलएन नहर में रबी सीजन में 2200 क्यूसेक पानी की मांग थी। नहर में शुक्रवार को मांग से अधिक 2450 क्यूसेक पानी चला है। जेएलएन नहर में अब 16 दिन के लिए पानी चलेगा। -सतीश कुमार, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग।