फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Excellent opportunities for startups in media sector and related fields

Rohtak News: मीडिया क्षेत्र समेत संबंधित क्षेत्रों में स्टार्टअप के बेहतरीन अवसर

Thu, 24 Oct 2024 09:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Excellent opportunities for startups in media sector and related fields
रोहतक। मीडिया क्षेत्र समेत संबंधित क्षेत्रों में स्टार्टअप के बेहतरीन अवसर हैं। एंटरप्रेन्योरशिप में पदार्पण के बारे में विद्यार्थी अपनी सोच को उन्मुख करने की जरूरत है। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य की प्राप्ति करें। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी का। वे वीरवार को एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) इनक्यूबेशन सेंटर व यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

स्टार्टअप ऑपर्च्युनिटीज इन मीडिया एंड रिसेंट डेवलपमेंटस इन मीडिया विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के युग में मीडिया में प्रतिमान बदलाव ला दिया है। ऐसे में मीडिया व मीडिया टूल्ज के उपयोग से विद्यार्थीगण स्वरोजगार और एंटरप्रेन्योरशिप का पथ चुन सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप्स की जानकारी विद्यार्थियों से साझा करते हुए आइडिया जेनरेशन व क्रिएटीविटी पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की संयोजक यूआईईटी में अंग्रेजी की सहायक प्रोफेसर डाॅ. मंजीत कौर ने स्वागत भाषण दिया व सार संकलन किया। आभार प्रदर्शन प्रो. प्रभाकर कौशिक ने किया। इस मौके पर इंजीनियर रविंद्र कुंडू समेत यूआईईटी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed