फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ex-servicemen face difficulty in reaching the canteen, demand for running city bus

Rohtak News: कैंटीन तक पहुंचने में पूर्व सैनिकों हो रही परेशानी, सिटी बस चलाने की मांग

Wed, 17 Jun 2026 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen face difficulty in reaching the canteen, demand for running city bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए रुपया चौक स्थित इंद्र नगर में शुरू की गई कैंटीन तक पहुंच आसान नहीं है। वहां तक पहुंचने की समस्या को देखते हुए सिटी बस चलाने की मांग की गई है। वहां के लिए ऑटो भी सीधे नहीं मिलने पर बुजुर्ग सैनिकों और महिलाओं को परेशानी हो रही है।
हाल ही में सैनिक बोर्ड की कैंटीन को इंद्र नगर में शिफ्ट किया गया। कैंटीन से करीब 6500 सैनिक व पूर्व सैनिक जुड़े हुए हैं मगर शहर के अन्य हिस्सों से यहां के लिए कोई सीधी बस या ऑटो रूट नहीं है। नतीजतन पूर्व सैनिकों को कई बार वाहन बदलकर या पैदल चलकर कैंटीन पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

ऑटो चालक भी रूट न होने की वजह से इंद्र नगर जाने से कतराते हैं। पूर्व सैनिक सीलक राम व पूर्व सैनिक के आश्रित हार्दिक का कहना है कि अगर बस सेवा शुरू हो जाती है तो समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन प्रबंधक कर्नल सुरेंद्र कुमार कुंडू ने कहा कि बुजुर्ग लाभार्थियों को देखते हुए रुपया चौक इंद्र नगर तक सिटी बस सेवा शुरू करना जरूरी है। इस मांग को लेकर रोडवेज जीएम को पत्र भेजा जाएगा। कैंटीन के समय के अनुसार बस का टाइम टेबल तय करने की मांग की जाएगी।

-------
वर्जन
पूर्व सैनिकों या कैंटीन प्रबंधक की ओर से कोई मांग की जाती है तो अवश्य सर्वे कर बस का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ही नियमित सिटी बस चलाई जाएगी। -सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed