फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Every mango and special became a fan of desi dishes

हर आम और खास हुआ देसी व्यंजनों का मुरीद

Wed, 02 Nov 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Every mango and special became a fan of desi dishes
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते पंजाब के कलाकर। अमर उजाला
रोहतक। सिर पर पगड़ी। तन पर कुर्ता-पायजामा। पैरों में जूती और चेहरे पर रोब... हरियाणा और हरियाणवी का कुछ यही अंदाज है। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व सुपवा कुलपति गजेंद्र चौहान भी मंगलवार को इसी वेशभूषा में दिखाई दिए। मौका था, हरियाणा दिवस का। कार्यक्रम था हरियाणा दिवस समारोह का और स्थान एमडीयू कैंपस। हरियाणा दिवस पर आयोजित समारोह में हरियाणवी संस्कृति जीवंत हो उठी।
विज्ञापन

यहां हरियाणवी लोकनृत्य, लोक गीत, धोती कुर्ते का देसी पहनावा, लस्सी, चटनी, सरसों का साग, बाजरे की रोटी आकर्षण का केंद्र रही। देसी व्यंजनों के जायके से हर आम और खास मुरीद नजर आए। फूड कोर्ट में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह उनकी पत्नी डॉ. शरणजीत कौर व कुलपति गजेंद्र सिंह उनकी पत्नी हबीबा रहमान ने केक काट कर हरियाणा का स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में हरियाणा दिवस शानदार कार्यक्रम हुआ। यहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए विश्वविद्यालय समेत पूरे प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा की सृजनात्मक अभिव्यक्ति देने का शानदार अवसर प्राप्त होता है। हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण व प्रोत्साहन के लिए एमडीयू प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीएलसी सुपवा के कुलपति प्रो. गजेंद्र चौहान ने कहा कि यह वही जमीन है, जहां धर्मराज युधिष्ठिर ने अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की। हैप्पी बर्थ-डे की शुभकामना के साथ उन्होंने कहा कि हरियाणा का स्थापना दिवस यादगार रहेगा। जिला उपायुक्त यशपाल यादव, हिमाचल प्रदेश के निदेशक सांस्कृतिक मामले पंकज ललित, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बीपी यादव, एएसपी कृष्ण लोहचब, बीएमयू के कुलपति प्रो. राजबीर यादव, आईजीयू रेवाड़ी के कुलसचिव प्रो. प्रमोद भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में युवाओं ने हरियाणवी सोलो डांस एकल, हरियाणवी समूह नृत्य, मेहंदी व हरियाणवी परिधान प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू, रामकेश जीवनपुरिया, सुभाष फौजी, एमडी, दीप लाठ, केपी कुंडू, रूबिना, अंजलि, गुलाब सिंह, सौरभ वर्मा, नितिन त्रिखा, अमर कटारिया ने अपनी प्रस्तुतियां दी। भाली आनंदपुर की महिलाओं ने स्वरचित हरियाणवी गीत की शानदार प्रस्तुति दी। मनस्वी अहलावत ने नृत्य प्रस्तुत किया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीम ने पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने कार्यक्रम का संयोजन किया। सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी ने आयोजन संबंधित संचालन कार्य किया। मंच संचालन इमसॉर की प्रोफेसर डॉ. दिव्या मल्हान ने किया। डॉ. जोगेंद्र मोर व डॉ. सौरभ वर्मा ने सहयोग दिया। दर्शकों से खचाखच भरे टैगोर सभागार में हरियाणा दिवस कार्यक्रम हरियाणवी संस्कृति की खुशबू बिखेर गया।
लजीज खाने के स्वाद ने किया मोहित
कार्यक्रम में हरियाणा के देसी व्यंजनों की महक, खुशबू और जायके ने सभी को मोहित किया। हरियाणवी फूड फेस्टिवल में लजीज देसी तड़के का फूड लवर्स ने जमकर लुत्फ उठाया। टैगोर सभागार के बाहर फूड फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों समेत संबद्ध महाविद्यालयों की टीमों ने शिरकत की। एमडीयू कुलपति व सुपवा कुलपति ने फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचे दोनों कुलपति ने देसी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। सुपवा कुलपति की पत्नी हबीबा रहमान ने देसी व्यंजन चख कर कहा, लाजवाज। यहां 25 स्टालों पर प्रतिभागी टीमों ने चूरमा, खीर, हलवा, विभिन्न रायते, मीठे चावल, बाजरे की रोटी, बाजरे की खिचड़ी, बाजरे की चाट, विभिन्न देसी चटनियां, कढ़ी, फ्यूजन हरियाणवी फूड, बाजरे की इडली बनाई व परोसी। पीजीआई से प्रो. ध्रुव चौधरी, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू व संस्कृतिकर्मी रघुवेंद्र मलिक ने बतौर विशेष आमंत्रित अतिथि शिरकत की।

ये रहे परिणाम
हरियाणवी फूड फेस्टिवल में कन्या महाविद्यालय खरखौदा की टीम प्रथम, सीआरए कॉलेज सोनीपत द्वितीय व पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार केएल मेहता कॉलेज फरीदाबाद राजकीय महाविद्यालय दूबलधन, आईएचटीएम, एमकेजेके महाविद्यालय रोहतक व महाराजा अग्रसेन कॉलेज झज्जर को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed