फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Every hand will get work through Prime Minister National Skill Employment

Rohtak News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कौशल रोजगार के माध्यम से हर हाथ को मिलेगा काम

Tue, 11 Apr 2023 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Apr 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Every hand will get work through Prime Minister National Skill Employment
रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते सांसद। विज्ञप्ति
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के निर्माण में हर युवा को भागीदार बनाना चाहते हैं, इसलिए आज आत्म निर्भर भारत, मेक इन इंडिया और कौशल विकास को एक नई गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। वे महम स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कौशल रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त यशपाल यादव ने की।
विज्ञापन

जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन लंगड़े को लाठी मुहैया कराने का नहीं, अपितु टांग लगाने का है । ताकि वह अपने पैरो पर खड़ा हो सके और और कौशल रोजगार के माध्यम से अपने व देश के निर्माण में भागीदार बन सके। इसलिए आज कौशल विकास के क्षेत्र में नए नए तकनीकी संस्थान खोले जा रहे हैं। पलवल में भगवान विश्वकर्मा के नाम पर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना हरियाणा के युवाओं के लिए एक नई क्रांति का उदय है। उन्होंने कहा पूर्व कि कांग्रेस की सरकार ने नेलकटर जैसी छोटी चीज भी विदेश से खरीदी और भारत के गरीब युवाओं को वोट बैंक के लिए सब्सिडी का लालच दे कर उन्हें भिखारी का जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया। आज मोदी के नेतृत्व में भारत तेजस जैसे लड़ाकू विमान भारत में ही बना रहा है। महम के तकनीकी संस्थान में आज युवाओं को कौशल योजना के तहत रोजगार उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने भी क्षेत्र के युवाओं को संबोधित किया और ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता महंत सतीश दास, एसडीएम महम दलबीर फोगाट, प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह, नगर पालिका उप प्रधान बसंत लाल गिरधर,अजीत अहलावत, जिला पार्षद संदीप, धर्मवीर खत्री, ओबीसी नेता मुकेश खत्री कुलदीप चौपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed