फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Every family should plant trees in memory of their ancestors: Dr. Anand Sharma

पितरों की याद में हर परिवार लगाए पौधे : डॉ. आनंद शर्मा

Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Every family should plant trees in memory of their ancestors: Dr. Anand Sharma
22सीटीके21-पितरों के नाम पर पौधे लगाने वालों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। स्रोत :
रोहतक। पितरों की याद में बनाए गए संगठन पितरों की छांव व आर्य समाज शिवाजी कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में ओल्ड आईटीआई स्थित पार्क में अनमोल विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोहतक नगर निगम कमिश्नर डॉ. आनंद शर्मा ने पितरों की याद में हर परिवार को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर धर्म में पितरों को याद किया जाता है। पौधरोपण के जरिए पूर्वजों से हमेशा जुड़ाव बना रहेगा। कार्यक्रम में दो दर्जन परिवारों ने अपने पूर्वजों की याद में त्रिवेणी लगाई।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कुछ साथियों ने सुझाव दिया व उस पर मिलकर काम करने का निर्णय लिया। पूर्वजों की याद में त्रिवेणी जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य वेद प्रकाश ने की। विशिष्ट अतिथि पंडित ओमप्रकाश शर्मा व प्रेम बगिया रहे। मंच संचालन आचार्य जितेंद्र ने किया। इस मौके पर भाजपा पार्षद कपिल नागपाल, पार्षद सुरेश किराड़, पवन आहूजा, एडवोकेट अशोक पसरिजा, ईश्वर सिंगल, विकास बंसल, दीपू नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed