फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even if I do not become an MLA, I will leave no stone unturned in development: Dabla

चाहे विधायक न बनीं हों, विकास में कसर नहीं छोडूंगी : डाबला

Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Even if I do not become an MLA, I will leave no stone unturned in development: Dabla
कलानौर में अधिकारियों से नगरपालिका में बात करती पूर्व मेयर रेणु डाबला। संवाद
कलानौर। कलानौर में मंगलवार को नगर पालिका कमेटी में भाजपा की ओर से हलके से विधानसभा चुनाव लड़ने वाली व रोहतक की पूर्व मेयर रेणू डाबला का कहना है कि चाहे वह हलके से विधायक नहीं बन सकी लेकिन हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगी। उन्होंने नगर पालिका के सचिव विनय कुमार, कलानौर थाना प्रभारी सुलेंदर नागर, जन स्वास्थ्य विभाग के जेई जय भगवान, अशोक हुड्डा से कलानौर शहर के सौंदर्य करण, सफाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था व जलभराव को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया की जल्द ही विकास कार्यों की सूची बनाकर दे दी जाएगी। इसके बाद संबंधित मंत्री से मुलाकात कर बजट पर चर्चा रहेगी। मौके पर जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमेश चेची, मंडल महामंत्री संदीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप बुधवार, सुरेंद्र ठेकेदार व कलानौर नगर पालिका के पार्षद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed