फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after the plaster fell in PGI, the management was not alert

Rohtak News: पीजीआई में प्लास्टर गिरने के बाद भी नहीं चेता प्रबंधन

Fri, 20 Jun 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Even after the plaster fell in PGI, the management was not alert
19सीटीके33...वार्ड-3 में बि​ल्डिंग की हालत देख अ​धिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ
रोहतक। पीजीआई के वार्ड नंबर 3 में बुधवार को हुए हादसे के बाद मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। बुधवार को वार्ड तीन में भर्ती मरीज सतीश छत से गिरे प्लास्टर से घायल हो गया था। इस कारण उसे आठ टांके लगाने पड़े थे। घटना के बाद भी हालात नहीं सुधरे। वीरवार को भी मरीज उसी जगह लेटे मिले, जहां छत से प्लास्टर गिरने का खतरा बना है। प्रबंधन ने कोई एहतियात नहीं बरती है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल, जन स्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर अधिकारी और एमएस कुंदन मित्तल सहित तकनीकी स्टाफ और इलेक्ट्रीशियन ने मौके का दौरा किया। अधिकारियों ने समस्याओं को तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड 3 के पीछे वाले हिस्से में छत से लगातार पानी टपक रहा है। छत में नमी है और कई जगह प्लास्टर उखड़ चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मरीजों ने खुद सुनाई आपबीती
कल जब छत गिरी थी, मैं यहीं पर था। मैंने डर के मारे अपना बिस्तर दीवार से दूर कर लिया है। प्लास्टर गिरने वाला था, उसे डंडे से तोड़ा भी गया है, लेकिन अब भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कांता, खरखौदा।


मुझे यहां भर्ती हुए तीन दिन हो गए हैं। जहां से प्लास्टर गिरा है, बिस्तर बिल्कुल वहीं लगा हुआ है। सीने में दर्द तो है ही, अब छत गिरने का डर अलग से बना हुआ है।

- सुरेंद्र, सोनीपत।


वर्जन

वार्ड तीन का निरीक्षण किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी वार्डों की स्थिति की जांच की जाए। जहां मरम्मत की आवश्यकता होगी, वहां तुरंत की जाएगी। यदि किसी वार्ड की स्थिति अत्यधिक खराब पाई गई तो मरीजों को वहां से शिफ्ट किया जाएगा।

- डॉ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआई।

19सीटीके33...वार्ड-3 में बिल्डिंग की हालत देख अधिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ

19सीटीके33...वार्ड-3 में बिल्डिंग की हालत देख अधिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ

19सीटीके33...वार्ड-3 में बिल्डिंग की हालत देख अधिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ

19सीटीके33...वार्ड-3 में बिल्डिंग की हालत देख अधिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ

19सीटीके33...वार्ड-3 में बिल्डिंग की हालत देख अधिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ

19सीटीके33...वार्ड-3 में बिल्डिंग की हालत देख अधिकारियों को निर्देश देते पीजीआई के निदेशक डाॅ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed