फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after the ban, electricity is being cut in the name of repair work

रोक के बाद भी मरम्मत कार्य के नाम पर काटी जा रही बिजली

Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Even after the ban, electricity is being cut in the name of repair work
रोहतक। बिजली निगम के आला अफसरों ने मरम्मत (मेंटेनेंस) कार्य पर रोक लगा दी है ताकि बिजली सप्लाई बंद नहीं हो। स्पष्ट निर्देश हैं कि बेहद आपात स्थिति होने पर ही मरम्मत कार्य किया जाए। इस रोक की वजह ओवरलोडिंग की वजह से कट तो कभी फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई बंद रहना है। बावजूद इसके अघोषित मरम्मत कार्य के नाम पर तीन से पांच घंटे तक कटौती हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा रही है। ओवरलोडिंग की वजह से आए दिन फॉल्ट तो कभी ब्रेकडाउन व तार चलने से बिजली सप्लाई बंद हो रही है। हालातों के मद्देनजर बिजली निगम के अफसरों ने मरम्मत कार्य पर रोक लगा दी है, ताकि बिजली सप्लाई बाधित नहीं हो। नियमानुसार किसी भी क्षेत्र में मरम्मत कार्य करना होता है, तो जनता की परेशानी को देखते हुए सूचित करना होता है, जो काफी समय से नहीं किया जा रहा। यानी अफसरों की नजर में मरम्मत कार्य बंद है और बिजली आपूर्ति जारी है। जबकि हकीकत इसके एकदम विपरीत है और मरम्मत कार्य के नाम पर बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन

यहां बाधित रही बिजली
रविवार को माता गेट फीडर पर दोपहर 3:40 बजे से शाम 5:30 बजे तक, राजेंद्रा कॉलोनी फीडर पर दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक, एकता कॉलोनी फीडर पर दोपहर एक बजे से शाम साढ़े चार बजे तक, 33केवी न्यू अनाज मंडी फीडर पर साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक, देव कॉलोनी फीडर पर सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और 33केवी मॉडल टाउन फीडर पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मरम्मत कार्य के नाम पर बिजली सप्लाई बाधित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके यादव ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से बिजली कट लग रहे हैं, जिसके कारण मरम्मत कार्य पर रोक लगा दी है। आपात स्थिति में ही मरम्मत कार्य करने के लिए बिजली सप्लाई बंद रखनी है। यदि ऐसा हो रहा है, तो गलत है। पूरे मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed