फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after the accident, people were not alerted...unfit buses were found running, more children were also found.

Rohtak News: हादसे के बाद भी नहीं चेते...दाैड़ती मिली अनफिट बसेंं, बच्चे भी ज्यादा मिले

Fri, 12 Apr 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Even after the accident, people were not alerted...unfit buses were found running, more children were also found.
सामान्य अस्पताल में शव लेने के लिए इंतजार करते हुए परिजन । संवाद
झज्जर। महेंद्रगढ़ के उन्हाणी गांव में हुए स्कूल बस हादसे के बाद भी स्कूल संचालक नहीं चेते। शुक्रवार को नियम कायदों की धज्जियां उड़ाती निजी स्कूलों की बसें सड़कों पर दाैड़ती मिलीं। बहादुरगढ़जीपीएस और सीसीटीवी नहीं लगे थे। क्षमता के अधिक बच्चे बैठाए गए थे। अधिक स्पीड पर भी बसें दाैड़ती मिलीं तो कई का बीमा भी नहीं हुआ था। शासन की सख्ती के बाद शुक्रवार को सड़कों पर उतरे आरटीए और यातायात पुलिस टीमों के अभियान में निजी स्कूलों की बसों की खामियों की पोल खुली।
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात पुलिस और आरटीए द्वारा अलग-अलग झज्जर और बहादुरगढ़ में अभियान चलाया गया। बहादुरगढ़ में आरटीए ने पांच बसें अनफिट पकड़ी और उनको इंपाउंड कर दिया। कुछ बसों के इंश्योरेंस तक एक्सपायर हो चुके थे। कई बसें स्पीड में चलती मिली तो कुछ में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए हुए थे। झज्जर जिले में कुल 36 बसों के चालान पुलिस ने किए जबकि झज्जर शहर में सिलानी गेट व अन्य जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने 21 बसों के चालान किए। बसों की चेकिंग के दौरान तीन निजी स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए मिले। छोटी वैन में बच्चों को बैठाने की क्षमता मात्र 10 है जबकि उनमें 12 से 15 बच्चे बैठा रखे थे। इसके अलावा चालक के साथ वाली सीट परिचालक की होती है, लेकिन किसी वैन में परिचालक या अटेंडेंट नहीं मिला। चालक के साथ वाली सीट पर दो से तीन बच्चों को बैठाया हुआ था। कुछ बसों में चालक व परिचालक बिना वर्दी के थे। इसके अलावा कई बसों में कैमरे तक बंद पडे़ हुए थे। इसी प्रकार से 42 अलग-अलग वाहनों के चालान नियम तोड़ने पर भी किए गए। झज्जर पुलिस द्वारा 85 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


चालकों को एल्को मीटर से किया चैक
ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी निजी स्कूल बसों को एल्टो मीटर से चेक किया गया ताकि पता लग सके कि उन्होंने शराब का सेवन किया हुआ है या नहीं? सभी की रिपोर्ट ठीक आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से हुए चालान
बस व वैन में आवश्यकता से अधिक बच्चे बैठे मिलने पर उनके चालान किए गए। वाहन चालकों व हेल्पर के ड्रेस में न मिलने, बस में सीसीटीवी कैमरे ना लगे होने के आधार पर कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं।

अधिकतर स्कूलों ने की आज की छुट्टी
ईद की छुट्टी न करने के कारण महेंद्रगढ़ के उन्हीणा में बस हादसा हो गया था। अब उस बस हादसे से सबक लेते हुए व प्रशासन की सख्ती के बाद झज्जर शहर के अधिकतर निजी स्कूल संचालकों ने शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी है। शनिवार को वैसाखी का पर्व है और इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित है। निजी स्कूल संचालकों ने बच्चों के दर्ज मोबाइल नंबरों पर मैसेज कर सूचना जारी कर दी है।


वर्जन
स्कूल बसों में यातायात के नियमों का पालन न किए जाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 36 वाहन चालकों के चालान किए गए। स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। चालक-परिचालक की वर्दी होनी चाहिए। महिला सहायक का होना जरूरी है। नंबर प्लेट ठीक होनी चाहिए। पूरे दस्तावेज और प्राथमिक चिकित्सा पेटी व उसके अंदर पूरा सामान होना चाहिए। बस की लाइटें ठीक काम करनी चाहिए। बस के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगी होनी चाहिए। स्कूल बसों के पीछे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर लिखे होने चाहिए। ऐसा न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अखिल कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed