फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after five days, no action was taken against the police personnel, lawyers adamant on the demand to suspend

पांच दिन बाद भी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं, सस्पेंड करने की मांग पर अड़े वकील

Tue, 14 Dec 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, no action was taken against the police personnel, lawyers adamant on the demand to suspend
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाने में पांच दिन पहले पुलिसकर्मियों व वकील के बीच हुई मारपीट का मामला उलझता जा रहा है। पांच दिन बाद भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज वकील अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड पर चले गए। साथ ही वकीलों ने मंगलवार को पूरे प्रदेश के वकीलों का आह्वान किया है कि वे एक दिन का वर्क सस्पेंड रखें।
विज्ञापन

बार के पूर्व प्रधान एवं चुनाव अधिकारी एडवोकेट अनिल बुधवार ने बताया कि 9 दिसंबर को बार के वकील राजसिंह बुधवार शिवाजी कॉलोनी थाने में गए थे। उन्होंने लिखित में लैपटॉप बरामद करने की शिकायत दे रखी थी। कार्रवाई की बात को लेकर वकील व पुलिसकर्मियाें के बीच कहासुनी हो गई। वकील का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जबकि पुलिस ने वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है। इसी के तहत प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन का आह्वान किया गया है कि वे 14 दिसंबर को वर्क सस्पेंड रखें। जबकि रोहतक में अनिश्चितकाल के लिए वर्क सस्पेंड रखा जाएगा।
विज्ञापन

.....
डीएसपी पहुंचे जिला बार, नहीं हो सकी सहमति
सोमवार को डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह जिला बार में पहुंचे और मामले को लेकर वर्क सस्पेंड कर रहे वकीलों से मिले, लेकिन मामले को लेकर सहमति नहीं बन सकी। वकीलों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सस्पेंड करने की मांग की। डीएसपी का कहना है कि अभी मामले में बातचीत चल रही है। उम्मीद है जल्द सहमति बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
मामले की जांच पड़ताल की गई। जांच में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई तथ्य नहीं मिला है।
कृष्ण कुमार लोहचब, एएसपी व जांच अधिकारी
............
पुलिस की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। जब तक पुलिस अधिकारी तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सस्पेंड नहीं करते, तब तक रोहतक बार में अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। साथ ही मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक दिन का वकील वर्क सस्पेंड रखेंगे। इसके लिए सभी बार प्रधानों को संदेश भेज दिया गया है। वकील के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी।
एडवोकेट अनिल कुमार, चुनाव अधिकारी जिला बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed