फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after extending the application date, seats remained unfilled, 125 seats vacant in the girls' college.

Rohtak News: आवेदन तिथि बढ़ाने पर भी नहीं भरीं सीटें, कन्या कॉलेज में 125 सीटें खाली

Wed, 01 Jul 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 01 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Even after extending the application date, seats remained unfilled, 125 seats vacant in the girls' college.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाए जाने के बावजूद विद्यार्थियों की ओर से अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई दी। राजकीय सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय में अंतिम दिन तक भी सभी सीटों पर आवेदन नहीं आए, जबकि अन्य दिनों की तुलना में अंतिम दिन आवेदनों की संख्या अधिक रही। इसके बावजूद कॉलेज में करीब 125 सीटें खाली रह गईं।
महाविद्यालय में बीए की 360 सीटों के मुकाबले 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे 46 सीटें रिक्त हैं। बीकॉम की 80 सीटों पर केवल 50 आवेदन आए और 30 सीटें खाली रहीं। बीएससी की 40 सीटों के लिए 34 आवेदन मिले, जबकि छह सीटों पर कोई आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन

सबसे कम रुचि बीए ऑनर्स में देखने को मिली, जहां 80 सीटों के मुकाबले केवल 19 छात्राओं ने आवेदन किया। इसके विपरीत राजकीय महाविद्यालय, सांपला में निर्धारित सीटों से लगभग दोगुने आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई थी, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग, निजी विश्वविद्यालयों की ओर विद्यार्थियों का बढ़ता रुझान तथा अन्य वैकल्पिक कोर्सों का चयन सरकारी कॉलेजों में कम आवेदन आने के प्रमुख कारण हैं।
विभाग के शेड्यूल के अनुसार 9 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची और 10 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहले चरण के दाखिले 11 से 15 जुलाई तक होंगे। दूसरे चरण की अंतिम सूची 17 जुलाई को जारी होगी तथा 18 से 22 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। 23 जुलाई को पोर्टल पर रिक्त सीटों का विवरण जारी कर अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय, सांपला के प्राचार्य परमभूषण आर्य ने बताया कि फिलहाल विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया है और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed