{"_id":"6442f14f2ec0589a160fccc6","slug":"errors-in-more-than-500-votes-surfaced-in-kalanaur-rohtak-news-c-17-1-130283-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर में 500 से अधिक मतों में आई त्रुटियां सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर में 500 से अधिक मतों में आई त्रुटियां सामने
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर नगरपालिका में शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों ने मतों में त्रुटियां के लिए कैंप का आयोजन किया। इसमें निर्वाचन आयोग के कर्मचारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि लगभग 500 से अधिक मतों के लिए मतदाताओं ने फार्म जमा करवाएं। दरअसल, नगरपालिका के सभी 15 वार्डों के मतों में त्रुटियां सामने आई हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए कलानौर के पार्षद व अन्य लोगों ने और समय मांगा है।
वार्ड नंबर तीन पार्षद प्रतिनिधि कपिल मलिक ने बताया कि अभी भी मतों की फेरबदल रहती है। प्रशासन को इन्हें ठीक करने के लिए समय देना चाहिए। वहीं वार्ड नंबर-7 में लगभग 200 मत व दो, तीन वार्ड से वार्ड सात में पाए गए हैं, जिन्हें ठीक करवाने के लिए दिनभर नगरपालिका कार्यालय में भीड़ लगी रही। इसी के साथ अन्य वार्डों में भी मतदाताओं को बिना पूछे ही इधर से उधर सूची में स्थानांतरित किया गया है। वैसे तो चुनाव आयोग ने नगरपालिका व नगरपरिषदों की मतदाता सूची में अपना नाम कटवाने, दर्ज करवाने या शुद्धि के लिए निर्धारित आवेदन पत्र फार्म में हरियाणा नगरपालिका निर्वाचन नियम 1978 के नियम -4 के अंतर्गत संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकरण के समक्ष अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवाने की तिथियां दी गई हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि बिना पूछे उनके वोट इधर से उधर करने का प्रशासन को कोई अधिकार नहीं है।
आज कुछ लोगों ने वार्ड में लोगो के वोट ठीक करवाने के जो आपत्ति लगाई है उसमें भी धांधली की संभावना है। क्योंकि वार्ड तीन में रहने वाले कुछ लोगों के वोटों को चार में डलवाने के लिए फार्म भरे हैं, जो सरासर गलत हैं। चुनाव अधिकारी से निवेदन है सभी फार्मों की बीएलओ की घर-घर जाकर निष्पक्ष जांच करने की ड्यूटी लगाएं और जो वोट पहले जिस भी बूथ और वार्ड का हो उसी में रखा जाए।
विज्ञापन
-हर्षबाला, वार्ड नं तीन, पार्षद